फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa highlights irregularities in pakistan election donald lu written testimony

Pakistan: अमेरिका ने भी माना पाकिस्तान चुनाव में हुई धांधली, कहा- मानवाधिकारों को कुचला गया

Wed, 20 Mar 2024 02:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 20 Mar 2024 02:26 PM IST
सार

लू ने कहा कि पाकिस्तान चुनाव के दौरान पुलिस, नेताओं और जनसभाओं के दौरान हमले हुए। कई पत्रकारों, खासकर महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया गया।

विज्ञापन
usa highlights irregularities in pakistan election donald lu written testimony
पाकिस्तान के आम चुनाव में हुई धांधली - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमेरिका ने पाकिस्तान आम चुनाव में हुई कथित धांधली की बात को माना है और इसे लेकर चिंता जाहिर की है। अमेरिका ने पाकिस्तान में लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने और आतंकवाद से निपटने में मदद देने का भी आश्वासन दिया। दरअसल अमेरिका के राजनयिक और पाकिस्तान मामलों के जानकार डोनाल्ड लू ने पाकिस्तान चुनाव में हुई कथित धांधली को लेकर अपनी लिखित गवाही संसद की समिति के पास भेजी थी, जिसे अब सार्वजनिक किया गया है। 
विज्ञापन


डोनाल्ड लू ने अपनी गवाही में कही ये बात
डोनाल्ड लू ने अपनी गवाही में कई मुद्दों पर चिंता जाहिर की और दोनों देशों के भविष्य को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अमेरिका का विदेश विभाग पाकिस्तान में हुई चुनावी हिंसा, मानवाधिकारों पर प्रतिबंध, आजादी, मीडिया पर हमले और कम्युनिकेशन सेवाओं पर प्रतिबंधों की निंदा करता है। चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली पर भी चिंता जाहिर की गई और कहा कि आरोपों की विस्तृत जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


चुनाव में हुई हिंसा
लू ने कहा कि पुलिस, नेताओं और जनसभाओं के दौरान हमले हुए। कई पत्रकारों, खासकर महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया गया। चुनाव के दिन अंतरराष्ट्रीय मॉनिटरिंग टीम को भी वोटों की गणना की समीक्षा नहीं करने दी गई। मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया। हालांकि पाकिस्तान चुनाव को लेकर डोनाल्ड लू ने कुछ सकारात्मक बात भी कही। उन्होंने कहा कि हिंसा और धमकी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 50 फीसदी ज्यादा महिलाएं संसद पहुंची। पाकिस्तान में कई राजनीतिक पार्टियां हैं, जिससे पाकिस्तान के लोगों के पास विकल्प हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की मदद जारी रखेगा अमेरिका
लू ने कहा कि अमेरिका की पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता के लिए अहम भूमिका है। हम दशकों से उन्हें मदद देते आए हैं। अब पाकिस्तान कर्ज के जाल में फंसा है। ऐसे में पाकिस्तान के आर्थिक सुधारों की जरूरत है, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बेहतर बना सकें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed