फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa antony blinken visit israel after hamas attack to show solidarity assistence

Israel Hamas War: 'इस्राइल को क्या मदद चाहिए, हम जानना चाहते हैं', ब्लिंकन आज पहुंचेंगे तेल अवीव

Wed, 11 Oct 2023 10:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 11 Oct 2023 10:19 AM IST
सार

मैथ्यू मिलर ने एंटनी ब्लिंकन को दौरे को लेकर कहा कि 'यह दौरा इस्राइल के साथ एकजुटता और समर्थन दिखाने के लिए हो रहा है। बेशक, हम इस्राइल के नेताओं से जानना चाहते हैं कि वह किन हालातों का सामना कर रहे हैं और उन्हें क्या मदद चाहिए।

विज्ञापन
usa antony blinken visit israel after hamas attack to show solidarity assistence
एंटनी ब्लिंकेन - फोटो : https://twitter.com/ABlinken

विस्तार

आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद इस्राइल को पश्चिमी देशों का खुलकर समर्थन मिल रहा है। खासकर अमेरिका ने इस्राइल को हरसंभव मदद देने का एलान कर दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गुरुवार को इस्राइल भी पहुंच रहे हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को बताया कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एकजुटता दिखाने के लिए इस्राइल जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस्राइल के साथ एकजुटता दिखाने तेल अवीव पहुंचेंगे ब्लिंकन
मैथ्यू मिलर ने एंटनी ब्लिंकन को दौरे को लेकर कहा कि 'यह दौरा इस्राइल के साथ एकजुटता और समर्थन दिखाने के लिए हो रहा है। बेशक, हम इस्राइल के नेताओं से जानना चाहते हैं कि वह किन हालातों का सामना कर रहे हैं और उन्हें क्या मदद चाहिए। हम अपनी क्षमता के अनुसार, हरसंभव मदद देंगे।' बता दें कि अमेरिकी हथियारों से लदा पहला विमान मंगलवार की शाम दक्षिणी इस्राइल पहुंच चुका है। इस्राइल के रक्षा बल आईडीएफ ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। हालांकि आईडीएफ ने हथियारों के प्रकार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। मंगलवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से तीसरी बार फोन पर बातचीत भी की। इस बातचीत में भी बाइडन ने इस्राइल को पूरा समर्थन दिया और कहा कि अमेरिका, इस्राइल के साथ खड़ा है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने इस्राइल के लिए भेजा जंगी जहाज
बुधवार को इस्राइल रवाना होने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइल के रणनीतिक मामलों  के मंत्री रोन ड्रेमर से बातचीत की। इस दौरान ब्लिंकेन ने कहा कि अपने नागरिकों पर हुए आतंकी हमले का जवाब देना इस्राइल का हक है। बता दें कि हमास के आतंकी हमले में 11 अमेरिकी नागरिकों की भी मौत हुई है। वहीं कई लोग लापता है। इस्राइल पर अन्य इस्लामी राष्ट्रों के हमले की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने अपना एक जंगी जहाज भी इस्राइल भेज दिया है। अमेरिका के सेंट्रल कमांड सेंटर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड कैरियर पूर्वी भूमध्य सागर पहुंच चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed