फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA advised Israel to differentiate between Hamas terrorists and Palestinian citizens

US: अमेरिका की इस्राइली सरकार को नसीहत, कहा- हमास आतंकवादियों और फलस्तीनी नागरिकों में करें अंतर

Wed, 08 Nov 2023 06:55 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 06:55 PM IST
सार

हमास और इस्राइल युद्ध के बीच अमेरिका ने इस्राली सरकार को नसीहत दे डाली। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, हमारी युद्ध पर करीब से नजर है। इस्राइली सरकार को हमास आतंकवादियों और फलस्तीनी नागरिकों पर अंतर करना होगा।

विज्ञापन
USA advised Israel to differentiate between Hamas terrorists and Palestinian citizens
वेदांत पटेल, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता। - फोटो : ANI

विस्तार

हमास और इस्राइल का युद्ध जारी है। हमास के हमले के बाद से ही इस्राइल आक्रमक दिखाई दे रहा है। इस्राइल की जवाबी कार्रवाई के बाद से ही गाजा में लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने इस्राइली सरकार को नसीहत दे डाली। इस्राइली सरकार को अमेरिका ने कहा कि हमास के आतंकवादियों और फलस्तीनी नागरिकों के बीच अंतर करने को कहा है। अमेरिका ने कहा, हमने हमास के आतंकवादियों और फलस्तीनी नागरिकों के बीच अंतर करने की आवश्यकता के बारे में सीधे तौर पर इस्राइली सरकार के सामने मुद्दा उठाया है। 
विज्ञापन


 अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, युद्ध पर हमारी करीब से नजर है। यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश विभाग की साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान सामने आई। अमेरिका ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा, वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि गाजा में सहायता के प्रवेश के साथ, हमास फिर से संगठित नहीं होगा और बंधकों को रिहा करने का मार्ग सुनिश्चित किया जाएगा। हम उन स्थितियों के बारे में बात कर रहे हैं, जो एक साथ सुनिश्चित करती हैं हमास ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह फिर से संगठित हो सके। हम ऐसी स्थितियां बनाना चाहते हैं जो गाजा में अतिरिक्त मानवीय सहायता के प्रवेश की अनुमति दें। 
विज्ञापन


इस बीच इस्राइली विदेश मंत्रालय ने डेटा प्रकाशित किया और कहा कि गाजा पट्टी में हमास के आतंकवादियों ने एक महीने पहले यहूदी राज्य पर अपना बहुआयामी हमला शुरू करने के बाद से इस्राइली क्षेत्र पर 9,500 से अधिक रॉकेट दागे हैं। मध्य इस्राइल और गाजा की सीमा के पास के इलाकों में कई हवाई हमले वाले सायरन सक्रिय किए गए। बता दें आतंकवादी समूह ने कनाडा, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, डेनमार्क, आयरलैंड, लिथुआनिया, मैक्सिको, नेपाल, नीदरलैंड, सर्बिया, यूक्रेन और उरुग्वे के व्यक्तिगत नागरिकों को बंधक बना रखा है। इस्राइल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मंगलवार को घोषणा की कि "ऑपरेशन स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन" की शुरुआत के बाद से 330,000 से अधिक इस्राइली नागरिक विदेश से लौट आए हैं, जिससे यहूदी राज्य की आबादी लगभग 3.5 प्रतिशत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed