{"_id":"5e0009148ebc3e87d53c3ecf","slug":"us-woman-winter-mraz-puts-two-chips-in-her-body-who-works-to-open-door-send-messages","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महिला ने शरीर में लगवा रखी हैं दो चिप, दरवाजा खोलने और संदेश भेजने में आती हैं काम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस महिला ने शरीर में लगवा रखी हैं दो चिप, दरवाजा खोलने और संदेश भेजने में आती हैं काम
Mon, 23 Dec 2019 05:54 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 23 Dec 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
विंटर म्राज
- फोटो : The Sun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 वर्षीय महिला इंजीनियर विंटर म्राज अमेरिका में बायोनिक वुमन के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने अपने हाथ में दो चिप इंप्लांट करवा रखी हैं। एक दरवाजा खोलने और दूसरी बिजनेस कार्ड इस्तेमाल के लिए संदेश भेजने में काम आती है।
विज्ञापन
म्राज ने एक टीवी प्रोग्राम में खुलासा किया कि दो चिपों के अलावा उन्होंने हाथों की अंगुलियों में मैग्नेट और एक बाजू में दो फ्लश लाइट इम्प्लांट कराई हैं ताकि उन्हें रोज के काम में आसानी हो सके। खुद का व्यवसाय करने वाली म्राज ने बताया, सामान्य महिला से बायोनिक वुमन बनने की शुरुआत कार हादसे बाद से हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हादसे में गर्दन, घुटने और एड़ियां टूट गई थीं। इस दौरान मेरी कई सर्जरी हुईं। मेरे एक घुटने का कैप 3डी प्रिंटेड है। सालों की सर्जरी के बाद मैंने सोचा कि क्यों न मैं अपने जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ चीजें इम्प्लांट करूं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, एक पड़ोसी ने उन्हें चिप लगाने की सलाह दी थी जिसके बाद से उनकी जिदंगी आसान हुई है।