फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US woman undergoes chemotherapy in texas later she finds she never had cancer

US: कीमोथैरेपी के बाद महिला के उड़े बाल, त्वचा भी खराब हुई, अब डॉक्टर का खुलासा- उसे कभी कैंसर था ही नहीं!

Thu, 11 Apr 2024 10:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Apr 2024 10:10 AM IST
सार

पहली कीमोथैरेपी के बाद महिला के सारे बाल उड़ गए और दूसरी कीमोथैरेपी में महिला की त्वचा खराब हो गई। अप्रैल में जब महिला एक रुटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंची तो महिला को बताया गया कि उसे कैंसर नहीं है।

विज्ञापन
US woman undergoes chemotherapy in texas later she finds she never had cancer
महिला को दो कीमोथैरेपी से गुजरना पड़ा - फोटो : एक्स

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला की पैथोलॉजी रिपोर्ट में बताया गया कि महिला कैंसर से पीड़ित है। इस रिपोर्ट के आधार पर महिला की कीमोथैरेपी शुरू कर दी गई, लेकिन अब पता चला है कि महिला को कैंसर था ही नहीं। अब महिला हैरान-परेशान है कि उसके साथ क्या हुआ। इस मामले में डॉक्टरों की भारी लापरवाही सामने आई है। 
विज्ञापन


जानिए क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला साल 2022 में पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी। महिला को आशंका थी कि यह किडनी में पथरी की समस्या की वजह से हो सकता है। जांच रिपोर्ट में उसकी किडनी में पथरी का पता भी चला, लेकिन जांच में महिला के स्पलीन (प्लीहा) बढ़ा हुआ पाया गया। इसके बाद बीते साल जनवरी में महिला की स्पलीन की सर्जरी की गई और अतिरिक्त हिस्सों को निकाल दिया गया। सर्जरी से निकाले गए स्पलीन के अतिरिक्त हिस्से को जांच के लिए भेजा गया। तीन पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट में सही-सही जानकारी नहीं मिल पाई तो उसे चौथी लैब में भेजा गया, जहां से कैंसर की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने पार की लापरवाही की हद 
इसके बाद अस्पताल में महिला की कीमोथैरेपी शुरू हो गई। पहली कीमोथैरेपी के बाद महिला के सारे बाल उड़ गए और दूसरी कीमोथैरेपी में महिला की त्वचा खराब हो गई। अप्रैल में जब महिला एक रुटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंची तो महिला को बताया गया कि उसे कैंसर नहीं है और वह ठीक है। इस खबर को सुनकर महिला हैरान रह गई। महिला का कहना है कि अस्पताल ने घोर लापरवाही की। महिला ने बताया कि लैब से रिपोर्ट उसकी दूसरी कीमोथैरेपी होने से पहले ही अस्पताल पहुंच गई थी, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने रिपोर्ट देखी ही नहीं और उसकी कीमोथैरेपी कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed