{"_id":"63a808ee6e67157e6c44aa28","slug":"us-willing-to-provide-pakistan-with-funds-to-enhance-border-security-attacks-from-afghanistan-bilawal-bhutto","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का दावा- अफगानिस्तान से सुरक्षा के लिए हमें फंड्स देना चाहता है अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का दावा- अफगानिस्तान से सुरक्षा के लिए हमें फंड्स देना चाहता है अमेरिका
Sun, 25 Dec 2022 01:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 25 Dec 2022 01:55 PM IST
सार
बिलावल 14 से 21 दिसंबर के बीच वॉशिंगटन दौर पर थे। यहां उन्होंने कई अमेरिकी नेताओं से मुलाकात की और यूएन में जी77-चीन के साथ एक मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस की भी अध्यक्षता की थी।
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो और एंटनी ब्लिंकन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने दावा किया है कि अमेरिका उसे एक बार फिर फंड्स मुहैया करा सकता है। बिलावल ने कहा है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से लगती सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने और सीमापार आतंकवाद को रोकने के लिए उसे फंड्स भेजने पर सहमति जताई है।
गौरतलब है कि बिलावल 14 से 21 दिसंबर के बीच वॉशिंगटन दौर पर थे। यहां उन्होंने कई अमेरिकी नेताओं से मुलाकात की और यूएन में जी77-चीन के साथ एक मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस की भी अध्यक्षता की थी। जी-77 यूएन के अंतर्गत ही विकासशील देशों के लिए समझौते करने वाला एक अहम गुट है। बिलावल ने कहा कि अमेरिका दौरे पर उन्होंने यहां सांसदों से पाकिस्तान को सीमा सुरक्षा के लिए फंड्स मुहैया कराने पर बात की थी।
भुट्टो ने बताया कि अमेरिका के दो वरिष्ठ सांसद- न्यू जर्सी के बॉब मेनेंडेज और दक्षिण कैरोलाइना के लिंडसे ग्राहम ने उनसे कहा कि 2023 के बजट में उन्हें पाकिस्तान की मदद के लिए सीमा सुरक्षा से जुड़े फंड्स मिले हैं। बता दें कि सांसद मेनेंडेज इस वक्त सीनेट की विदेश मामलों की कमेटी का हिस्सा हैं, जबकि सीनेटर ग्राहम न्याय मामलों की कमेटी के प्रमुख हैं। भुट्टो ने इन दोनों सांसदों के समर्थन का दावा किया है।