फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US white house accuse India imposes certification requirements said make it difficult for American companies

US: 'भारत अनोखे सर्टिफिकेट मांगता है, जिनकी वजह से अमेरिकी उत्पादों को बेचना मुश्किल', व्हाइट हाउस का आरोप

Thu, 03 Apr 2025 09:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 03 Apr 2025 09:15 AM IST
सार

व्हाइट हाउस ने कहा कि 'अमेरिका यात्री वाहन आयात पर 2.5 प्रतिशत टैरिफ लगाता है, जबकि यूरोपीय संघ (10 प्रतिशत) और भारत (70 प्रतिशत) एक ही उत्पाद पर बहुत अधिक शुल्क लगाते हैं। नेटवर्किंग स्विच और राउटर के लिए अमेरिका जीरो प्रतिशत टैरिफ लगाता है, लेकिन भारत 10-20 प्रतिशत टैरिफ लगाता है।'

विज्ञापन
US white house accuse India imposes certification requirements said make it difficult for American companies
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समयनुसार, बुधवार देर रात दुनियाभर के देशों पर टैरिफ लगाने का एलान कर दिया। ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। अब व्हाइट हाउस ने भारत पर अनोखे प्रमाण पत्र मांगने का आरोप लगा दिया है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है कि भारत रसायन, दूरसंचार उत्पादों और चिकित्सा उपकरणों जैसे क्षेत्रों में अनोखे और बोझिल प्रमाण पत्र मांगता है, जिनके चलते अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में अपने उत्पाद बेचने मुश्किल हो जाते हैं। 
विज्ञापन


'कई देशों ने अमेरिका का फायदा उठाया'
व्हाइट हाउस ने एक फैक्ट शीट में कहा है कि 'भारत रसायन, दूरसंचार उत्पादों और चिकित्सा उपकरणों जैसे क्षेत्रों में बोझिल और अनोखे परीक्षण और प्रमाणन आवश्यकताओं को लागू करता है, जो अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में अपने उत्पादों को बेचना या तो मुश्किल हो जाता है या फिर महंगा हो जाता है। अगर इन बाधाओं को हटा दिया जाता है, तो अनुमान है कि अमेरिकी निर्यात में सालाना कम से कम 5.3 अरब डॉलर की वृद्धि होगी।' ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है, यह भारत द्वारा अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए जाने वाले 52 प्रतिश शुल्क का आधा है। ट्रंप ने भारत के टैरिफ को बहुत कठोर बताया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ अन्य देशों द्वारा लगाए गए गलत टैरिफ और इससे पैदा हुई असमानताओं को दूर करेंगे और अमेरिकी व्यवसायों और श्रमिकों के लिए मौके बनाएंगे। पीढ़ियों से, कई देशों ने अमेरिका का फायदा उठाया है और हम पर उच्च दरों पर टैरिफ लगाया है।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Tariffs: ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% पारस्परिक टैरिफ; PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कहा- निर्णय मुश्किल रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बताया टैरिफ का अंतर
व्हाइट हाउस ने कहा कि 'अमेरिका यात्री वाहन आयात पर 2.5 प्रतिशत टैरिफ लगाता है, जबकि यूरोपीय संघ (10 प्रतिशत) और भारत (70 प्रतिशत) एक ही उत्पाद पर बहुत अधिक शुल्क लगाते हैं। नेटवर्किंग स्विच और राउटर के लिए अमेरिका जीरो प्रतिशत टैरिफ लगाता है, लेकिन भारत 10-20 प्रतिशत टैरिफ लगाता है। चावल के लिए, अमेरिका 2.7 प्रतिशत का टैरिफ लगाता है, जबकि भारत (80 प्रतिशत), मलेशिया (40 प्रतिशत), और तुर्की (31 प्रतिशत) काफी ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। सेब के आयात पर अमेरिका में कोई शुल्क नहीं लगता, लेकिन तुर्की (60.3 प्रतिशत) और भारत (50 प्रतिशत) में ऐसा नहीं है।' 

चीन पर भी लगाए आरोप
व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट में कहा गया है, 'अमेरिका सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र (MFN) पर साधारण औसत टैरिफ दरें 3.3 प्रतिशत हैं, जबकि हमारे कई प्रमुख व्यापारिक साझेदारों, जैसे ब्राज़ील (11.2 प्रतिशत), चीन (7.5 प्रतिशत), यूरोपीय संघ (5 प्रतिशत), भारत (17 प्रतिशत) और वियतनाम (9.4 प्रतिशत) में MFN पर साधारण औसत टैरिफ दरें काफी अधिक हैं।' व्हाइट हाउस ने कहा कि 'चीन की गैर-बाजार नीतियों और प्रथाओं ने चीन को विनिर्माण उद्योगों में वैश्विक प्रभुत्व दिया है, जिससे अमेरिकी उद्योग नष्ट हो गया। साल 2001 और 2018 के बीच, इन वजहों से अमेरिका-चीन व्यापार घाटे में वृद्धि के कारण 37 लाख अमेरिकी नौकरियां गईं। इसके चलते श्रमिकों को विस्थापन हुआ। अहम उद्योगों के साथ-साथ रोजमर्रा के सामानों के लिए विदेशों पर हमारी निर्भरता बढ़ने से अमेरिकी आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में डाली गई।' 

ये भी पढ़ें- US Tariffs Impact: ट्रंप के टैरिफ से भारत पर क्या असर; कृषि-ऑटो, दवा क्षेत्र कितने होंगे प्रभावित; जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed