{"_id":"5edb2f46dae27065ca53d6b0","slug":"us-warships-patrolling-in-south-china-sea-tension-may-increase-again-between-china-and-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण चीन सागर में फिर बढ़ सकता है तनाव, अमेरिका के जंगी पोत ने की गश्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण चीन सागर में फिर बढ़ सकता है तनाव, अमेरिका के जंगी पोत ने की गश्त
Sat, 06 Jun 2020 12:04 PM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गए हैं। वहीं, शुक्रवार को विवादित दक्षिण चीन सागर (साउथ चाइना सी) में ताइवान की खाड़ी से होकर अमेरिकी युद्धपोत के गुजरने के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चीन शुरू से ही ताइवान को अपना हिस्सा बताता आया है जबकि ताइवान ने अपने आप को एक स्वतंत्र देश घोषित कर रखा है। चीन की सरकार पहले से ही ताइवान को दी जा रही अमेरिकी सहायता से गुस्से में है। ऐसी स्थिति में ताइवान की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत की मौजूदगी माहौल को और बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी युद्धपोत ताइवान स्ट्रीट से होकर साउथ चाइना सी में नियमित गश्त पर निकला है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि ताइवान के सशस्त्र बलों ने जहाज को पूरी सुरक्षा प्रदान की।
विज्ञापन
अमेरिका के विशिष्ट बेड़े (यूएस स्पेसिफिक फ्लीट) ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि जिस जहाज ने शुक्रवार को ताइवान की खाड़ी में गश्त किया है वह यूएसएस रसेल है। बता दें कि अमेरिकी नौसेना ताइवान के साथ मिलकर इस इलाके में गश्त लगाती रहती है।
हाल में ही चीन ने अमेरिका को दी थी कड़ी चेतावनी
बता दें कि हाल में ही ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन की जीत को लेकर अमेरिका के बधाई संदेश पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने त्साई इंग-वेन को शुभकामना देकर ताइवान चीन-संबंधों और चीन अमेरिका-संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इससे क्षेत्र की शांति को भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है।