{"_id":"6489db0d359fc86c5a010e87","slug":"us-wants-to-sign-mq-9b-seaguardian-drone-deal-with-india-during-pm-modi-s-visit-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM US Visit: भारत से MQ-9B सीगार्डियन ड्रोन सौदा करना चाहता है अमेरिका; पीएम मोदी के दौरे के दौरान होगा फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM US Visit: भारत से MQ-9B सीगार्डियन ड्रोन सौदा करना चाहता है अमेरिका; पीएम मोदी के दौरे के दौरान होगा फैसला
Wed, 14 Jun 2023 08:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 14 Jun 2023 08:52 PM IST
सार
कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान इस सौदे पर सहमति बन सकती है। यह समझौता करीब 22 हजार करोड़ रुपए का होगा। समझौते होने पर ऐसे 10 ड्रोन तीनों सेनाओं को मिलेंगे।
विज्ञापन
मोदी-बाइडन।
- फोटो : Social Media
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे। वे 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडन के मेहमान होंगे। बीते नौ सालों में कई बार अमेरिका जा चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली राजकीय अमेरिका यात्रा होगी। कहा जा रहा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं। इनमें अमेरिका द्वारा निर्मित हथियारबंद ड्रोन का सौदा भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले अमेरिका इन ड्रोन्स के सौदे के लिए जोर दे रहा है।
विज्ञापन
ड्रोन सौदे पर बन सकती है सहमति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत लंबे समय से अमेरिका से हथियारबंद ड्रोन को खरीदने पर जोर देता रहा है, हालांकि पूर्व में खई नौकरशाही की समस्याओं के कारण सीगार्डियन ड्रोन सौदे पर सहमति नहीं बन पाई थी। इस बार यह कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान इस सौदे पर सहमति बन सकती है। यह समझौता करीब 22 हजार करोड़ रुपए का होगा। समझौते होने पर ऐसे 10 ड्रोन तीनों सेनाओं को मिलेंगे। ये ड्रोन लगातार 48 घंटे तक उड़ान भरते हुए 6,000 किलोमीटर तक की रेंज में ऑपरेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की यात्रा की तारीख तय होने के बाद अमेरिकी विदेश विभाग, पेंटागन और व्हाइट हाउस ने भारत से जनरल एटॉमिक्स द्वारा निर्मित 30 आयुध ले जाने योग्य MQ-9B सीगार्डियन ड्रोन सौदे में हुई प्रगति दिखाने को कहा है। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग, पेंटागन और व्हाइट हाउस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
सरकार से सरकार होगा समझौता
इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान 350 फाइटर जेट इंजनों के भारत में निर्माण का बड़ा रणनीतिक सौदा हो सकता है। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जनरल इलेक्ट्रिक को भारत में फाइटर जेट इंजन बनाने का परमिट देने के समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह सरकार से सरकार का समझौता होगा। व्यापार परिषद की एयरोस्पेस व रक्षा समिति दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र के उत्पादकों को करीब लाने के लिए इंडस एक्स का आयोजन करेगी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गए थे। प्रधानमंत्री रहते मनमोहन सिंह की यह राजकीय यात्रा 23 से 25 नवंबर 2009 के बीच हुई थी।