{"_id":"5f2b1e443dfeb841f036754b","slug":"us-wants-to-see-untrusted-chinese-apps-removed-from-us-app-stores-mike-pompeo-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"US एप स्टोर से गैर भरोसेमंद चीनी एप को हटते देखना चाहता है अमेरिका: पोम्पियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US एप स्टोर से गैर भरोसेमंद चीनी एप को हटते देखना चाहता है अमेरिका: पोम्पियो
Thu, 06 Aug 2020 02:31 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बार फिर चीन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनका देश गैर भरोसेमंद चीनी टेलीकॉम कंपनियों और एप को अमेरिका में नहीं चलने देने को लेकर काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी कंपनियां टेलीकॉम सेवाएं प्रदान ना कर पाएं इसके लिए हम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
We want to see untrusted Chinese apps removed from US app stores. President Trump has mentioned impending action on TikTok and for good reason: Mike Pompeo, US Secretary of State https://t.co/NIyhZyIv38
— ANI (@ANI) August 5, 2020
विज्ञापन
पोम्पियो ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि गैर भरोसेमंद चीनी दूरसंचार कंपनियां अमेरिका और विदेशी मुल्कों के बीच अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार सेवाएं प्रदान न कर पाएं। पोम्पियो की इस बात से साफ है कि अमेरिका अब चीनी टेलीकॉम कंपनियों को भी टेलीकॉम क्षेत्र से बाहर का रास्ता दिखाने का रास्ता बना रहा है।
विज्ञापन
बहरहाल, पोम्पियो ने कहा कि हम अविश्वस्त चीनी एप्स को यूएस एप स्टोर से हटाए जाते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने अपनी बात कहते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की बेहतरी के लिए टिकटॉक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात का भी इस दौरान उल्लेख किया।
पोम्पियो ने कहा कि दुनिया ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सीसीपी के अपने ही नागरिकों के साथ जबरदस्ती और नियंत्रण करने के प्रयासों के कई उदाहरण देखे हैं। ऐसे में आजाद मुल्कों को मिलकर सीसीपी के इस आक्रामक व्यवहार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वक्त बदल रहा है।
अमेरिकी नागरिकों से की सावधानी बरतने की अपील
इसके साथ ही पोम्पियो ने अमेरिकी नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिकी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे चीन में या किसी भी स्थान पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।