फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US visa of Colombia President Petro canceled, statement against Donald Trump

Colombia-US Row: कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो का अमेरिकी वीजा रद्द, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दिया था बयान

Sat, 27 Sep 2025 08:56 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: बशु जैन Updated Sat, 27 Sep 2025 08:56 PM IST
सार

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने न्यूयॉर्क में एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। यहां उन्होंने अमेरिकी सैनिकों से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों को नहीं मानने के लिए कहा था। इसके बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हम पेट्रो के लापरवाह और भड़काऊ कार्यों के कारण उनका वीजा रद्द कर रहे हैं। 

विज्ञापन
US visa of Colombia President Petro canceled, statement against Donald Trump
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और ट्रंप। - फोटो : UN/ANI

विस्तार

अमेरिका और कोलंबिया के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिका ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो का वीजा रद्द कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि लापरवाह और भड़काऊ बयान देने पर पेट्रो के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


हाल ही में कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने न्यूयॉर्क में एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। यहां उन्होंने अमेरिकी सैनिकों से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों को नहीं मानने के लिए कहा था। इसके बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हम पेट्रो के लापरवाह और भड़काऊ कार्यों के कारण उनका वीजा रद्द कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पेट्रो संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने आए थे। शुक्रवार को गाजा युद्ध के विरोध में न्यूयॉर्क में ही एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि मैं अमेरिकी सेना के सभी सैनिकों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी राइफलें मानवता के विरुद्ध न तानें और ट्रंप के आदेशों की अवहेलना करें। अमेरिकी की कार्रवाई के बाद पेट्रो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे सजा की परवाह नहीं है, क्योंकि वह भी एक यूरोपीय नागरिक हैं। दुनिया भर में मानवता स्वतंत्र होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप के खिलाफ आपराधिक जांच की मांग की
इससे पहले कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में भाषण देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक जांच की मांग की थी। पेट्रो ने यह मांग इस महीने कैरेबियाई सागर में नावों पर हुए अमेरिकी हमलों के बाद उठाई, जिनमें कई लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि अमेरिका ने इन हमलों को लेकर दावा किया था कि उसके निशाने पर मादक पदार्थ ले जा रहे तस्कर गिरोह थे और नावों के जरिए तस्करी ही हो रही थी। 



कैसे बढ़ा तनाव एक नजर
बता दें कि अमेरिका-कोलंबिया के बीच ये तनाव तब बढ़ा, जब कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने घोषणा की कि वे कोलंबियाई निर्वासितों को ले कर आ रहे अमेरिकी वायु सेना के विमानों को देश में उतरने की अनुमति नहीं देंगे। पेट्रो ने कहा कि कोलंबिया केवल तभी इन उड़ानों को स्वीकार करेगा जब अमेरिका उन निर्वासितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए प्रोटोकॉल स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed