फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us vice president JD vance vetican visit could meet with pope francis

US: वेटिकन पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, पोप फ्रांसिस से हो सकती है मुलाकात

Sat, 19 Apr 2025 04:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 19 Apr 2025 04:07 PM IST
सार

फरवरी में पोप फ्रांसिस ने तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होने से पहले ट्रंप की प्रवासियों के निर्वासन की नीति का आलोचना की। उन्होंने कहा था कि प्रवासियों को देश से बाहर निकालने से उनकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। फ्रांसिस ने आगे कहा कि हमारा कैथोलिक धर्म ऐसे कामों की सराहना नहीं करता है।

विज्ञापन
us vice president JD vance vetican visit could meet with pope francis
जेडी वेंस - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वेटिकन पहुंचे हैं। जहां उनकी मुलाकात वेटिकन के शीर्ष अधिकारियों के साथ होनी है। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई की आलोचना हो रही है। वेंस के पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात होने की संभावना है। वेंस ईस्टर वीकेंड के मौके पर परिवार के साथ रोम गए हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने रोम में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकत की। इसके बाद शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर सेंट पीटर्स बेसिलिका चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


पोप फ्रांसिस ने ट्रंप के निर्वासन फैसले की आलोचना की थी 
फरवरी में पोप फ्रांसिस ने तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होने से पहले ट्रंप की प्रवासियों के निर्वासन की नीति का आलोचना की। उन्होंने कहा था कि प्रवासियों को देश से बाहर निकालने से उनकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। फ्रांसिस ने आगे कहा कि हमारा कैथोलिक धर्म ऐसे कामों की सराहना नहीं करता है। वेंस ने इसके बचाव में मध्यकालीन कैथोलिक धर्म शास्त्र की अवधारणा का हवाले देते हुए कहा कि हमारे धर्म में पहले हमें अपने परिवार का देखभाल करना सीखता है, उसके बाद पड़ोसी, फिर समुदाय, इसके बाद नागरिक, सबसे आखिरी में हमें प्रवासियों के बारे में सोचना होगा। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका प्रथम का भी बचाव किया था। 10 फरवरी को फ्रांसिस ने पत्र लिख कर वेंस को कहा कि कैथोलिक धर्म अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के बजाए भाईचारे को बढ़ाने में विश्वास करता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: ACLU की अपील पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, वेनेज़ुएला के लोगों के निर्वासन पर अस्थायी रूप से लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन



संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed