{"_id":"6837c4b3dec7e58a1501d20d","slug":"us-vice-president-jd-vance-urges-crypto-industry-to-stay-involved-in-politics-praise-trump-administration-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'राजनीति में सक्रिय रहे क्रिप्टो इंडस्ट्री, कई पीढ़ियों में ये मौका आता है', उपराष्ट्रपति वेंस की सलाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'राजनीति में सक्रिय रहे क्रिप्टो इंडस्ट्री, कई पीढ़ियों में ये मौका आता है', उपराष्ट्रपति वेंस की सलाह
Thu, 29 May 2025 07:55 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 29 May 2025 07:55 AM IST
सार
ट्रंप परिवार खुद भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रहा है और ट्रंप परिवार के पास वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल नामक क्रिप्टो प्रोजेक्ट में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल ने हाल ही में अपनी क्रिप्टो करेंसी स्टेबलकॉइन की शुरुआत की है।
विज्ञापन
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को क्रिप्टो करेंसी इंडस्ट्री को सराहा और इंडस्ट्री के लोगों से अपील की कि वे अमेरिकी राजनीति और नीतियां बनाने में सक्रिय रहें। वेंस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन में क्रिप्टो करेंसी को काफी बढ़ावा दिया गया है और यह उद्योग अमेरिका में काफी ताकतवर होकर उभरा है।
'पीढ़ियों में एक बार आता है ऐसा मौका'
लास वेगास में बिटकॉइन सम्मेलन को संबोधित करते हुए वेंस ने क्रिप्टो एक्जीक्यूटिव्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए ये बात कही। वेंस ने कहा कि 'क्रिप्टो समर्थक कानून बनाने के लिए कांग्रेस पर दबाव बनाएं। कई पीढ़ियों में ऐसा मौका आता है और हमें इस मौके को अमेरिकी लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने में इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन अगर हम असफल हुए और क्रिप्टो में विनियामक स्पष्टता बनाने में असफल रहे तो इस तीन खरब डॉलर के उद्योग का किसी अन्य देश में जाने का खतरा भी है।'
ये भी पढ़ें- US: कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ पर लगाई रोक, मानवीय पैरोल मसले पर भी दिया झटका; कॉपीराइट निदेशक मामले में मिली जीत
विज्ञापन
खुद भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रहा ट्रंप परिवार
जेडी वेंस ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी वित्तीय मुख्यधारा में लगातार अपनी जगह बना रही है और अमेरिका के पास इस उद्योग में विश्व नेता बनने का मौका है। ट्रंप सरकार में क्रिप्टो करेंसी को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक बिटकॉइन रिजर्व की स्थापना की गई है। साथ ही सिल्क रोड नामक ब्लैक मार्केट वेबसाइट के संस्थापक रॉस उलब्रिच को माफ कर दिया गया है। सिल्क रोड से ही बिटकॉइन को शुरुआती फायदा मिला। साथ ही ट्रंप सरकार ने कई बड़ी क्रिप्टो कंपनियों के खिलाफ की गई प्रवर्तन कार्रवाई को रोक दिया है। ट्रंप परिवार खुद भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रहा है और ट्रंप परिवार के पास वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल नामक क्रिप्टो प्रोजेक्ट में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल ने हाल ही में अपनी क्रिप्टो करेंसी स्टेबलकॉइन की शुरुआत की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन