{"_id":"6496afc26b4e9925da0614d4","slug":"us-us-government-decides-to-return-100-indian-artefacts-to-india-pm-modi-expresses-gratitude-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी सरकार ने 100 भारतीय कलाकृतियों को भारत को लौटाने का किया फैसला, पीएम मोदी ने जताया आभार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी सरकार ने 100 भारतीय कलाकृतियों को भारत को लौटाने का किया फैसला, पीएम मोदी ने जताया आभार
Sat, 24 Jun 2023 02:29 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:29 PM IST
सार
अपने कई विदेशी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने विश्व स्तरीय नेताओं से इस मुद्दे पर बात की, जिसके बाद अबतक 251 कलाकृतियों को भारत वापस लाया गया है। उनमें से 238 कलाकृतियां साल 2014 के बाद से वापस लाई गईं हैं।
विज्ञापन
रोनाल्ड रीगन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने भारत से चुराई गई 100 कलाकृतियों को वापस करने के अमेरिकी सरकार के इस फैसले पर अपनी खुशी जताई है। पीएम मोदी अपने प्रथम राजकीय यात्रा के आखिरी दिन शुक्रवार को अमेरिका में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- 'अमेरिका सरकार ने भारत से चुराए गए 100 से भी ज्यादा कलाकृतियों को वापस करने का फैसला किया है। उनके इस फैसले से मैं बहुत खुश हूं। ये मूर्तियां अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच गए थे। मैं अमेरिकी सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं।'
उन्होंने कहा- 'ये मूर्तियां सही और गलत तरीकों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच चुके हैं, लेकिन इसे अब भारत को वापस करने का फैसला दोनों देशों के बीच के भावनात्मक संबंध को दर्शाता है।'
विज्ञापन
वापस आ रही भारत की खोई हुई कलाकृतियां
भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक को पुनर्जीवित करने के प्रयास में भारत सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर से अपनी कलाकृतियों को वापस ला रही है। सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी की, जिसमें कहा- 'सदियों से भारत की संस्कृति और धर्म से जुड़ी कई कलाकृतियां चोरी हो गई या विदेशों में तस्करी कर ली गई थी। भारत ने अब उन्हीं कलाकृतियों को वापस लाने के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया है।'
भारत वापस लाया गया 307 कलाकृतियां
अपने कई विदेशी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने विश्व स्तरीय नेताओं से इस मुद्दे पर बात की, जिसके बाद अबतक 251 कलाकृतियों को भारत वापस लाया गया है। उनमें से 238 कलाकृतियां साल 2014 के बाद से वापस लाई गईं हैं।। पिछले साल भी अमेरिका के अधिकारियों ने विभिन्न छोटे तस्करों से चोरी किए गए 307 भारतीय कलाकृतियां भारत को वापस किए थे। इन कलाकृतियों की कीमत करीब चार मिलियन अमेरिकी डॉलर है।
मैनहट्टन जिले के अटर्नी एल्विन एल बग्गा जूनियर ने अक्तूबर 2022 में घोषणा की थी कि वे करीबन चार मिलियन अमेरिकन डॉलर कीमत वाली 307 भारतीय कलाकृतियों को वापस कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर कलंकित कला डीलर सुभाष कपूर से जब्त किया गया था। सुभाष कपूर अफगानिस्तान, कमबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, म्यानमार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड और अन्य देशों से वस्तुओं की तस्करी में सहायता करता था।
केवल 2022 में 13 देशों को 682 कलाकृतियां लौटाई गई, जिसकी कीमत 84 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। पुरावशेष तस्करी इकाई की स्थापना के बाद 22 देशों को करीब 2,200 कलाकृतियां वापस की गई, जिसकी कीमत करीबन 160 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

#WATCH | PM Narendra Modi tells the Indian diaspora, "I am happy that the American government has decided to return more than 100 antiquities of India that were stolen from us. These antiquities had reached the international markets. I express my gratitude to the American… pic.twitter.com/2CLumxex3Y
— ANI (@ANI) June 24, 2023