फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US urges citizens to exercise 'increased caution' while travelling to India News In Hindi

US: अमेरिका ने भारत यात्रा को लेकर जारी किया एडवाइजरी, उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में जाने से किया मना

Sun, 22 Jun 2025 10:57 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 22 Jun 2025 10:57 PM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए भारत में यात्रा को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें दुष्कर्म और हिंसक अपराधों के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए सतर्कता बरतने और उत्तर प्रदेश समेत भारत के अन्य कुछ क्षेत्रों में यात्रा न करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
US urges citizens to exercise 'increased caution' while travelling to India News In Hindi
अमेरिका-भारत फ्लैग - फोटो : Freepik

विस्तार

अमेरिका ने भारत यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में भारत में अपराध और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारत की यात्रा के दौरान अमेरिकी नागरिक सतर्कता बरते। साथ ही भारत के केंद्रीय और पूर्वी हिस्सों में आतंकवाद के खतरे को देखते हुए कुछ क्षेत्रों में यात्रा नहीं करने की भी सलाह दी गई है।

विज्ञापन


एडवाइजरी में क्या कहा गया?
भारत यात्रा के लिए सतर्कता बर्तने के लिए अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी एडवाइजरी में अमेरिका ने कहा कि भारत में दुष्कर्म सबसे तेजी से बढ़ने वाले अपराधों में से एक है और हिंसक अपराध, खासकर पर्यटक स्थलों पर, बढ़ रहे हैं। आतंकी हमले अचानक किसी भी समय हो सकते हैं। जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि टूरिस्ट स्पॉट्स, बाजार, मॉल्स और ट्रांसपोर्ट हब को खास तौर पर टारगेट किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UNSC: यूएन पहुंचा ईरान-इस्राइल संघर्ष; रूस, चीन और पाकिस्तान ने तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम का रखा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के इन राज्यों में यात्रा नहीं करने की सलाह
अमेरिका द्वारा जारी एडवाइजरी में छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण हिस्सों में नक्सली गतिविधियों के चलते यात्रा न करने की सलाह दी गई है। मणिपुर की यात्रा से भी मना किया गया है, जहां जातीय संघर्ष के चलते हिंसा और विस्थापन की घटनाएं जारी हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर (लेह और पूर्वी लद्दाख को छोड़कर) में भी यात्रा को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:- Netherlands: अमेरिकी हमलों के खिलाफ नीदरलैंड में विरोध, ईरान में बढ़ते तनाव के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

सरकारी कर्मचारियों को भी अनुमति लेनी होगी
एडवाइजरी में अमेरिकी सरकार द्वारा बताया गया कि भारत में काम कर रहे उनके सरकारी कर्मचारियों को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय और महाराष्ट्र के पूर्वी हिस्से में यात्रा से पहले अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही मणिपुर में भी यात्रा से पहले अनुमति अनिवार्य है। यह एडवाइजरी 16 जून को जारी की गई है और इसमें कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अमेरिका की मदद सीमित है, इसलिए नागरिकों को पहले से तैयार रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed