{"_id":"6af96199fc7e94810e06a94d","slug":"usa-miami-airport-plane-collision-copa-airlines-ups-cargo-plane-two-injured-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: मियामी एयरपोर्ट पर दो महीने में दूसरा बड़ा हादसा, बोइंग विमान-कार्गो प्लेन की टक्कर, दो यात्री घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: मियामी एयरपोर्ट पर दो महीने में दूसरा बड़ा हादसा, बोइंग विमान-कार्गो प्लेन की टक्कर, दो यात्री घायल
Sun, 15 Nov 2026 01:09 PM IST
अमन मौर्या
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका
Published by: अमन मौर्या
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:09 PM IST
सार
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार रात कोपा एयरलाइंस के बोइंग 737 और यूपीएस के बोइंग 767 कार्गो विमान की टक्कर हो गई। हादसे में दो यात्री घायल हो गए। दो महीने में एयरपोर्ट पर यह दूसरी बड़ी घटना है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर खड़ा विमान (सांकेतिक)
विस्तार
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार रात टैक्सीवे (विमानों के आवाजाही वाले रास्ते) पर दो विमानों की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले ही अमेरिका में देशव्यापी फ्लाइट ग्राउंड स्टॉप के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इस व्यवधान के चलते देशभर के एयरपोर्ट पर सैकड़ों हजार यात्री फंस गए थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:15 बजे पनामा सिटी से आ रहा कोपा एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर आगे बढ़ रहा था। विमान में 166 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। इसी दौरान उसका विंगटिप (पंख का सिरा) यूपीएस के बोइंग 767 कार्गो विमान के अगले हिस्से (नाक) से टकरा गया। यूपीएस का विमान भी टैक्सीवे पर चल रहा था जोकि बोगोटा (कोलंबिया) के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था।
हादसे में दो यात्री घायल
कोपा एयरलाइंस ने बयान जारी कर बताया कि टक्कर के बाद विमान टर्मिनल पर पहुंच गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट के पैरामेडिक्स ने दोनों घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया। शुरुआती आकलन में उनकी चोटें मामूली बताई गई हैं। एयरलाइन के मुताबिक, विमान में सवार बाकी सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित स्थिति में हैं। इस घटना से यात्रियों को हुई असुविधा और चिंता के लिए एयरलाइन ने खेद जताया है।
विज्ञापन
एटीसी की बातचीत का ऑडियो वायरल
हादसे के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की बातचीत का ऑडियो सामने आया है। इसमें कोपा एयरलाइंस के पायलट को यह कहते सुना जा सकता है कि उनके विमान को टक्कर लगी है। ऑडियो में पायलट कहता है, 'किसी ने हमें टक्कर मार दी।' इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर यूपीएस विमान के चालक दल से पूछता है कि क्या उनका दूसरे विमान से संपर्क हुआ था? इस पर यूपीएस विमान का पायलट जवाब देता है, 'हां, हम थोड़ा आगे निकल गए थे और फिर उसने अपने पंख से हमारे विमान को छू लिया।' इसके थोड़ी देर बाद कोपा विमान के पायलट ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उनके विमान का बायां विंगटिप गायब हो गया है।
दो महीने में दूसरी बड़ी घटना
मियामी एयरपोर्ट पर यह घटना पिछले दो महीनों में दूसरी बड़ी विमान दुर्घटना है। इससे पहले छह सितंबर को अमेजन का एक कार्गो विमान रनवे से आगे निकल गया था। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हुए थे। विमान रनवे से आगे बढ़ते हुए वाहनों से टकराया था, जिसके बाद उसमें आग लग गई थी।
अमेरिका में फ्लाइट संकट कब तक रहेगा जारी?
मियामी एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका का हवाई यातायात शुक्रवार को हुए तकनीकी व्यवधान से उबरने की कोशिश कर रहा है। सितंबर 2001 में हुए आतंकी हमलों के बाद यह देशव्यापी उड़ान निलंबन की सबसे लंबी घटनाओं में से एक बताया जा रहा है। शुक्रवार को तकनीकी खराबी के चलते हजारों उड़ानें रद्द हुईं और कई उड़ानों में देरी हुई।