{"_id":"663b37c0295a47d43a044cb9","slug":"us-this-indian-chef-lit-up-empire-state-building-by-pressing-a-button-became-a-part-of-fight-against-hunger-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: इस भारतीय शेफ ने बटन दबाकर एंपायर स्टेट बिल्डिंग को किया जगमग, भूख से लड़ाई के कार्यक्रम का हिस्सा बने","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: इस भारतीय शेफ ने बटन दबाकर एंपायर स्टेट बिल्डिंग को किया जगमग, भूख से लड़ाई के कार्यक्रम का हिस्सा बने
Wed, 08 May 2024 01:59 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 08 May 2024 01:59 PM IST
सार
भूखमरी का मुद्दा उठाने वाले मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना ने एक एम्पायर बिल्डिंग हरे रंग की लाइट से प्रकाशमय किया। उन्होंने कहा कि आज मैंने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित इमारत दि एंपायर स्टेट का जमगमाया है।
विज्ञापन
एंपायर बिल्डिंग कार्यक्रम में शेफ विकास खन्ना
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूखमरी का मुद्दा उठाने वाले मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना ने एक एम्पायर बिल्डिंग हरे रंग की लाइट से प्रकाशमय किया। उन्होंने कहा कि आज मैंने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित इमारत दि एंपायर स्टेट का जमगमाया है।
सिटी हार्वेस्ट, 1982 में स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है। यह दुनिया का पहला खाद्य बचाव कार्यक्रम और न्यूयॉर्क शहर का सबसे बड़ा खाद्य बचाव संगठन भी है। मिशेलिन स्टार शेफ ने विकास खन्ना ने कहा कि सिटी हार्वेस्ट एक ऐसी संस्था है जिसका अलग मुकाम है। अपने काम के माध्यम से यह संस्था हर किसी को यह महसूस कराती है कि वे गैर नहीं है, अकेले नहीं हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि जैसे-जैसे हम शहर में आगे बढ़ते हैं, शहर हमें अवसर देता है, हम किसी को पीछे नहीं छोड़ते हैं। खन्ना ने यह भी कहा कि हमारे लिए यह जरूरी है कि हम उन प्रतिष्ठित लोगों की राह पर चलें, जिन्होंने हमारे लिए रास्ते बनाए हैं। लगभग 25 वर्षों से न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले एक अप्रवासी विकास खन्ना ने कहा कि वह मेरी अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को रोशन करने के लिए "सम्मानित और विशेषाधिकार प्राप्त" हैं।
विज्ञापन
एम्पायर स्टेट बिल्डिंग में "वर्ष भर के महत्वपूर्ण अवसरों, छुट्टियों और संगठनों को पहचानने" के लिए अपनी रोशनी के रंग बदलने की परंपरा है। एक्स पर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की पोस्ट में कहा गया, "'शेयर लंच फाइट हंगर' अभियान @CityHarvest के सम्मान में आज रात हरियाली से जगमगा रहा है।
संगठन ने अपनी वेबसाइट पर कहा, सिटी हार्वेस्ट "पूरी तरह से अच्छा, पौष्टिक भोजन बचाता है जो अन्यथा बर्बाद हो जाता है। इससे भूख का सामना कर रहे न्यूयॉर्कवासियों को मुफ्त में वितरित किया जाता है"। पिछले 40 वर्षों में, सिटी हार्वेस्ट ने पांच नगरों के पड़ोसियों के लिए एक अरब पाउंड से अधिक भोजन बचाया और वितरित किया है।
संगठन ने कहा, शहर भर में 400 से अधिक फूड पैंट्री और सूप रसोई के अपने नेटवर्क के साथ, सिटी हार्वेस्ट गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहे लगभग 30 लाख न्यूयॉर्क वासियों को खाना खिलाने में मदद करता है। लगभग 12 लाख न्यूयॉर्कवासी अपना और अपने परिवार का पेट भरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यही नही शहर के पांच में से एक बच्चे को नहीं पता कि उनका अगला भोजन कहां से आएगा?
कोविड19 वर्षों के दौरान, खन्ना के विशाल खाद्य अभियान 'फीडइंडिया इनिशिएटिव' ने पूरे भारत में लाखों लोगों को भोजन, राशन और अन्य आवश्यक आपूर्ति प्रदान की थी।