फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Teen Slammed For Pulling Dolphin Out Of Water For Instagram Pic

US: 19 साल के किशोर पर सोशल मीडिया का खुमार डॉल्फिन पर पड़ा भारी, पानी से बाहर निकालकर खींची तस्वीर; हुई मौत

Fri, 25 Aug 2023 03:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 25 Aug 2023 03:04 PM IST
सार

बचपन से हर बच्चे को एक कविता पढ़ाई जाती रही है कि मछली जल की रानी है, हाथ लगाओ तो डर जाएगी, बाहर निकालो तो मर जाएगी। शायद यह कविता अमेरिका के एक 19 साल के किशोर को नहीं पढ़ाई गई। लड़के ने सिर्फ एक फोटो के चक्कर में डॉल्फिन की जान ले ली। 

विज्ञापन
US Teen Slammed For Pulling Dolphin Out Of Water For Instagram Pic
पानी से बाहर निकालकर जिंदा डॉल्फिन के साथ किशोर ने खिंचाई तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

आजकल युवाओं पर सोशल मीडिया का खूब खूमार छाया हुआ है। दिखावे की होड़ में यह लोग अच्छा-बुरा कुछ नहीं देखते हैं। आए दिन लोग फोटो खींचवाने या रील्स बनाने के लिए अपनी या किसी और की जान को जोखिम में डाल देते हैं। हद तो तब पार हो गई, जब जानवरों को तक नहीं छोड़ा जा रहा। दरअसल, अमेरिका के 19 साल के एक लड़के ने फोटो खिचवाने के लिए एक डॉल्फिन को पानी से बाहर निकाल लिया। पानी से बाहर आने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद से ही अज्ञात शख्स की काफी आलोचना की जा रही है। 

विज्ञापन

काश पढ़ा दी जाती कविता

बचपन से हर बच्चे को एक कविता पढ़ाई जाती रही है कि ‘मछली जल की रानी है…’, शायद यह कविता एक 19 साल के किशोर को नहीं पढ़ाई गई या उसे समझ नहीं आई। लड़के ने डॉल्फिन के साथ एक तस्वीर खिचाई, जिसके बाद उसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। यह मामला उस समय सामने आया जब लड़के ने इंस्टाग्राम पर फ्लोरिडा के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित अमेलिया द्वीप पर डॉल्फिन के साथ एक मुस्कराती हुई तस्वीर पोस्ट की। बाद में, वन्य अधिकारियों को बुधवार को उसी क्षेत्र में एक डॉल्फिन मरी हुई मिली। इसके बाद सोशल मीडिया पर जांच की मांग उठने लगी। 

विज्ञापन

बुरी हालत में मिली डॉल्फिन

सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं ने फ्लोरिडा मछली और वन्यजीव संरक्षण समिति (एफडब्ल्यूसी) और राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन को जांच के लिए प्रेरित किया। एफडब्ल्यूसी ने कहा कि इस मामले में एक तस्वीर मिली है, जिसमें डॉल्फिन का पेट फूला और मुंह से खून बहता दिख रहा है। यूएनएफ में तटीय और समुद्री जीव विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. क्विंसी गिब्सन का कहना है कि मछली की यह स्थिति अपघटन प्रक्रिया का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह कहा

डॉ. गिब्सन ने कहा कि प्रारंभिक जांच से यही लग रहा है कि किशोर ने जब फोटो ली, तब डॉल्फिन जिंदा थी। बाद में, उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसकी संभावना बहुत कम है कि डॉल्फिन पानी से बाहर आते ही मर गई हो। उन्होंने कहा कि अभी तक जो रिपोर्ट, फोटो और इन लोगों के व्यवहार को देखा है, उससे यही लग रहा है कि डॉल्फिन को इन लोगों ने कसकर पकड़कर रखा था, जबकि वह उस समय जिंदा थी। 

किशोर का दावा

इस बीच, किशोर ने अपने कृत्य का बचाव करते हुए दावा किया है कि यह एक दुर्घटना थी। उसका कहना है कि वह हमेशा से मछली पकड़ना चाहता था। डॉल्फिन को मारने का कोई इरादा नहीं था। उसका कहना है कि यह भूलवश हुआ है। हालांकि,  डॉल्फिन को छेड़ना एक अपराध है। किशोर पर अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, किशोर पर अगर मुकदमा चलाया गया, तो उसे लगभग 34,000 डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा। साथ ही एक साल जेल की सजा हो सकती है।



गुस्से में लोग
सोशल मीडिया पर घटना को लेकर लगातार लोग अपना गुस्सा दिखा रहे है। हर कोई सख्ती से जांच करने और अपराधी को सजा देने की मांग कर रहा है। वहीं, एक सर्फर ब्यूग्रैंड ने कहा कि घटना सामने आने पर मैं क्रोध से भर गया। यह प्रकृति के खिलाफ अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed