{"_id":"6affc80e29bbebd0040dcfbc","slug":"us-tech-outages-singes-trump-administration-kirsten-davies-appointed-new-cyber-director-us-news-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक आउटेज के बीच ट्रंप का फैसला: कर्स्टन डेविस बनीं अमेरिकी कार्यवाहक साइबर प्रमुख, केर्नक्रॉस की लेंगी जगह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टेक आउटेज के बीच ट्रंप का फैसला: कर्स्टन डेविस बनीं अमेरिकी कार्यवाहक साइबर प्रमुख, केर्नक्रॉस की लेंगी जगह
Fri, 20 Nov 2026 09:39 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:39 AM IST
सार
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कर्स्टन ए. डेविस को ऑफिस ऑफ द नेशनल साइबर डायरेक्टर का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब जेपी मॉर्गन के ग्राहकों के डेटा लीक और कई तकनीकी व्यवधानों ने अमेरिका में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है।
विज्ञापन
कर्स्टन ए. डेविस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका में लगातार हो रही तकनीकी गड़बड़ियों और साइबर हमलों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने साइबर सुरक्षा नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कर्स्टन ए. डेविस को ऑफिस ऑफ द नेशनल साइबर डायरेक्टर (ओएनसीडी) का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया। वह सीन केर्नक्रॉस की जगह लेंगी। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका के बैंकिंग, विमानन और टेक्नोलॉजी सेक्टर में लगातार तकनीकी व्यवधान सामने आ रहे हैं और प्रशासन की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
नेशनल साइबर डायरेक्टर के स्थायी पद के लिए अमेरिकी सीनेट की मंजूरी जरूरी है। इसलिए डेविस फिलहाल कार्यवाहक प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी। सीन केर्नक्रॉस अगस्त 2025 से संघीय साइबर सुरक्षा नीति और रणनीति की देखरेख कर रहे थे। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा।
डेविस ने नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस समय एनालॉग, डिजिटल और क्वांटम तकनीकों के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। देश की जीवनशैली तेजी से डिजिटल बुनियादी ढांचे से जुड़ रही है। ऐसे में साइबर सुरक्षा को मजबूत करना, डिजिटल सिस्टम को आधुनिक बनाना और भविष्य के लिए साइबर विशेषज्ञ तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका का तकनीकी भविष्य अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी डेविस की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने का इंतजार है।
विज्ञापन
जेपी मॉर्गन के ग्राहकों का डेटा लीक
डेविस की नियुक्ति के बीच अमेरिका में साइबर सुरक्षा से जुड़ी एक और बड़ी घटना सामने आई है। जेपी मॉर्गन चेस ने गुरुवार को बताया कि उसके साथ काम करने वाली थर्ड पार्टी सेवा प्रदाता कंपनियों पर साइबर हमला हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला कि हमलावरों ने इन कंपनियों के पास मौजूद कुछ मार्केटिंग डेटा तक पहुंच बनाई। इसमें ग्राहकों के नाम और ईमेल पते शामिल हो सकते हैं।
रिपोर्टस के मुताबिक, n0n नाम के रैंसमवेयर समूह ने करीब 16 हजार अमीर ग्राहकों का डेटा लीक करने की जिम्मेदारी ली है। प्रभावित रिकॉर्ड में ईमेल पते, फोन नंबर और अकाउंट आईडी शामिल बताए गए हैं। यह मामला जेपी मॉर्गन के रिजर्व प्रोग्राम से जुड़ा बताया जा रहा है। यह वीजा का आमंत्रण आधारित क्रेडिट कार्ड है, जिसके लिए आमतौर पर ग्राहकों के पास 10 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति होनी जरूरी होती है।
जेपी मॉर्गन ने स्पष्ट किया कि उसके मुख्य बैंकिंग कामकाज पर इस हमले का कोई असर नहीं पड़ा है। बैंक ने कहा कि प्रभावित ग्राहकों से जरूरत पड़ने पर सीधे संपर्क किया जाएगा और उन्हें मुफ्त क्रेडिट मॉनिटरिंग समेत जरूरी सहायता दी जाएगी। बैंक ने यह भी कहा कि इस साइबर हमले का सप्ताह की शुरुआत में सामने आई सेवा संबंधी तकनीकी गड़बड़ी से कोई संबंध नहीं है। वीजा ने बताया कि डेटा लीक की घटना एशिया-प्रशांत क्षेत्र में स्थित एक वेंडर से शुरू हुई। हालांकि, जेपी मॉर्गन, वीजा और मास्टरकार्ड ने स्पष्ट किया कि उनके मुख्य भुगतान नेटवर्क और कार्ड नंबर सुरक्षित हैं।
कई तकनीकी गड़बड़ियों से बढ़ी चिंता
अमेरिका में हाल के दिनों में कई बड़े तकनीकी रुकावट सामने आए हैं। जेपी मॉर्गन समेत कई बैंकों में सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण लेनदेन प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस मामले में करेंसी और बैंकिंग व्यवस्था की निगरानी करने वाले ऑफिस ऑफ द कंप्ट्रोलर ऑफ द करेंसी (ओसीसी) ने भी पूछताछ की है। एजेंसी ने गड़बड़ी के असर और ग्राहकों को दी गई जानकारी की समीक्षा की।
इसके अलावा, पिछले सप्ताह फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एपएए) की ओर से देशभर में विमानों को उड़ान भरने से रोकने का आदेश जारी किया गया था, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ। माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवाओं में वैश्विक स्तर पर व्यवधान आया और पिछले महीने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस पर बड़ा साइबर हमला हुआ। हालांकि, इनमें से अधिकतर घटनाओं के पीछे साइबर हमले की आशंका को आधिकारिक बयानों में खारिज किया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में करीब 180 बड़ी वेबसाइटों में भी मैलवेयर डाले जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं ने डिजिटल बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
कौन हैं कर्स्टन डेविस?
कर्स्टन डेविस के पास सरकारी और निजी क्षेत्र में साइबर सुरक्षा का लंबा अनुभव है। उन्होंने 23 दिसंबर 2025 को डिपार्टमेंट ऑफ वॉर के मुख्य सूचना अधिकारी के रूप में शपथ ली थी। इस पद पर वह सूचना प्रबंधन, आईटी, साइबर सुरक्षा और सूचना सुरक्षा से जुड़े मामलों में युद्ध विभाग के सचिव की प्रमुख सलाहकार थीं।
इससे पहले वह यूनिलीवर में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) रह चुकी हैं। उन्होंने एस्टी लॉडर, बार्कलेज-अफ्रीका ग्रुप, हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राइजेज और सीमेंस जैसी वैश्विक कंपनियों में भी वरिष्ठ तकनीकी और साइबर सुरक्षा पदों पर काम किया है। वह डिजिटल क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा पर काम करने वाले गैर-लाभकारी संगठन 'इंस्टीट्यूट फॉर साइबर' की संस्थापक भी हैं।
डेविस ने यूनिवर्सिटी ऑफ प्यूजेट साउंड से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स एंड गवर्नमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और फ्रांस के स्ट्रासबर्ग स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स में अंतरराष्ट्रीय कानून, कारोबार और मानवाधिकार से जुड़ी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उनके पास प्रॉसी इंस्टीट्यूट का चेंज मैनेजमेंट सर्टिफिकेशन भी है।