फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Teacher Arrested For Sexually Abuses Teenager Met in Church News in Hindi

रिश्ते तार-तार: अमेरिका की शिक्षिका भूली मर्यादा, चर्च में मिले 15 साल के बच्चे का किया यौन शोषण; गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 07:53 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 01 May 2024 07:53 AM IST
सार

लड़के के माता-पिता ने फोन पर शिक्षिका के कई सारे मैसेज देखने के बाद चर्च के पादरी से शिकायत की थी। जांच करने पर सामने आया कि उसने किशोर को नग्न तस्वीरें भेजी थीं। 

विज्ञापन
American Teacher Arrested For Sexually Abuses Teenager Met in Church News in Hindi
26 साल की शिक्षिका गिरफ्तार (संकेतात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु-शिष्य का रिश्ता बड़ा ही पवित्र होता है। ऐसे में अमेरिका इस रिश्ते को तार तार करने की चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शिक्षिका ने सारी हदें पार कर दीं। उसे अरकंसास चर्च से एक किशोर का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें, 26 वर्षीय रीगन ग्रे को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था, जब यह स्पष्ट हो गया था कि वह लिटिल रॉक इमैनुएल बैपटिस्ट चर्च में स्वयंसेवा करते हुए 2020 से 15 वर्षीय लड़के के साथ दुर्व्यवहार कर रही थी।

विज्ञापन


माता-पिता ने फोन पर देखे मैसेज
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, लड़के के माता-पिता ने फोन पर शिक्षिका के कई सारे मैसेज देखने के बाद चर्च के पादरी से शिकायत की थी। जांच करने पर सामने आया कि उसने किशोर को नग्न तस्वीरें भेजी थीं। पूछताछ के समय लिटिल रॉक क्रिश्चियन अकादमी में काम करने वाली शिक्षिका ने बताया कि उसके संबंध शारीरिक नहीं थे। हालांकि, फिर भी चर्च अधिकारियों ने उसे स्वयंसेवक भूमिका से निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


दर्जनों बार दुर्व्यवहार किया गया
इस साल फरवरी में जांच में सामने आया कि 26 वर्षीय महिला स्नैपचैट पर 15 वर्षीय लड़के को मैसेज कर रही थी। अदालती कागजों के अनुसार, लड़के ने संघीय अधिकारियों को बताया कि ग्रे ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे, लेकिन ओरल संबंध बनाए थे। पीड़ित ने दावा किया कि उसके साथ दर्जनों बार ऐसा किया गया। यह दुर्व्यवहार ग्रे की कार और उसके घर पर किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्च के एक नेता ने फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को बताया कि ग्रे ने साल 2023 में पूछताछ के दौरान कबूल किया था कि उसने यौन संबंध बनाए थे। आरोपों के बीच, चर्च के नेता ने इस महीने की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया।


जमानत पर छोड़ा
बता दें, ग्रे फिलहाल सिल्वन हिल्स मिडिल स्कूल में काम कर रही हैं। फरवरी में प्रशासनिक अवकाश पर रखा गया था। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। बाद में, उसे  20,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed