फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Supreme Court is being evacuated due to a bomb threat, reports says

बम की धमकी मिलने के बाद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को कराया गया खाली

Wed, 20 Jan 2021 09:17 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Jan 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
US Supreme Court is being evacuated due to a bomb threat, reports says
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में शपथग्रहण से पहले बड़ी खबर आई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में बम की धमकी मिलने के बाद पूरी इमारत को खाली कराया गया है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों को वहां से हटाया गया है।

विज्ञापन


अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट में बम धमाके की धमकी से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में सुरक्षा में जुटे अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट की इमारत में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, तलाशी में सुरक्षाबलों को अभी तक कुछ नहीं मिला है। 
विज्ञापन


हालांकि कोर्ट के प्रवक्ता काथलीन अरबेर्ग ने कहा कि कोर्ट को बम धमाके की धमकी दी गई थी, इमरात और मैदान को जांचा गया है। इमारत को खाली नहीं कराया जा रहा है। कोर्ट अमेरिकी संसद के पास ही है, जहां बाइडन राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई पूर्व राष्ट्रपति सहित बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 6 जनवरी की हिंसा के बाद अमेरिकी राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यूएस कैपिटल में 25 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व है। कैपिटल हिल के आसपास रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और हर आने-जाने वाले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

US Supreme Court is being evacuated due to a bomb threat, reports CNN

— ANI (@ANI) January 20, 2021

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed