फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US supports direct talks between India Pakistan and working with PM Modi on Indo-Pacific strategy

अंतरराष्ट्रीय सियासत: US बोला- भारत-पाकिस्तान की सीधी बातचीत हो, हिंद-प्रशांत में PM मोदी के साथ काम को तैयार

Fri, 21 Jun 2024 04:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 04:10 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अपने महत्वपूर्ण संबंधों को महत्व देते हैं और दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करते हैं, लेकिन गति, दायरा और चरित्र दोनों देशों द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए, न कि अमेरिका के द्वारा। 

विज्ञापन
US supports direct talks between India Pakistan and working with PM Modi on Indo-Pacific strategy
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का कहना है कि सीधी चर्चा के लिए गति, दायरा और चरित्र दोनों देशों द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए। वहीं, अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को महत्व देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इसके अलावा, हिंद-प्रशांत रणनीति पर अमेरिका ने कहा कि भारत न केवल सरकारी स्तर पर बल्कि लोगों से लोगों के स्तर पर भी अमेरिका का करीबी भागीदार बना हुआ है। अमेरिका हिंद-प्रशांत रणनीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के साथ काम करना जारी रखेगा। 

विज्ञापन


मैथ्यू मिलर ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए बधाई देने पर अमेरिकी की प्रतिक्रिया क्या है तो उन्होंने कहा, हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अपने महत्वपूर्ण संबंधों को महत्व देते हैं और दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करते हैं, लेकिन गति, दायरा और चरित्र दोनों देशों द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए, न कि अमेरिका के द्वारा। 
विज्ञापन


बता दें कि 10 जून को पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी थी। वहीं, पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने भी पीएम मोदी को बधाई दी और कहा कि हालिया चुनावों में बीजेपी की सफलता पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दर्शाती है। जिसके जवाब में पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दोनों का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्रकार वार्ता के दौरान मिलर से पत्रकार ने सवाल किया कि पीएम मोदी के तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद भारत-अमेरिका संबंध कहां खड़े हैं? इसका जवाब देते हुए मिलर ने कहा, अमेरिका-भारत घनिष्ठ आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं। दोनों देश हिंद-प्रशांत रणनीति पर काम करने वाले भागीदार बने रहेंगे।


बता दें कि 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पद की शपथ दिलाई थी। पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण करने के बाद 17 जून को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने पहला भारत दौरा किया था। इस दौरान सुलिवन ने पीएम मोदी से मुलाकात कर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (आईसीईटी) पहल के तहत द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के बारे में जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed