फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US strikes another vessel off venezuela fifth in one month donald trump claim

US: एक महीने में पांचवीं बार अमेरिका ने वेनेजुएला की नौका को बनाया निशाना, रूस की चेतावनी- इससे तनाव बढ़ेगा

Mon, 06 Oct 2025 08:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 06 Oct 2025 08:47 AM IST
सार

अमेरिका का दावा है कि वे वेनेजुएला के ड्रग तस्करों की नौकाओं को निशाना बना रहा है। हालांकि अमेरिका ने अभी तक अपने दावे के पक्ष में कोई सबूत नहीं दिया है।

विज्ञापन
US strikes another vessel off venezuela fifth in one month donald trump claim
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की एक और नौका को वेनेजुएला के तट पर निशाना बनाया है। पहले से ही अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव है और ताजा हमले के बाद यह तनाव और बढ़ गया है। यह अमेरिका का वेनेजुएला की नौकाओं को निशाना बनाकर एक महीने में किया गया पांचवां हमला है। अमेरिका का दावा है कि जिन नौकाओं को निशाना बनाया गया, उससे ड्रग तस्करी हो रही थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भी अमेरिका ने वेनेजुएला की नौका को बनाया था निशाना
रविवार को नोर्फ्लोक नेवल स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शनिवार को वेनेजुएला की एक और नौका को निशाना बनाया गया है। ट्रंप ने कहा 'हाल के हफ्तों में नेवी ने नशा तस्कर आतंकियों के खिलाफ हमारे अभियान में मदद की है और बीती रात भी एक नौका को निशाना बनाया गया। जिसके बाद हमें समुद्र में उनकी कोई नौका नहीं दिख रही है।' उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने शुक्रवार को भी वेनेजुएला की एक नौका को निशाना बनाया था, जिसमें चार लोग मारे गए थे। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को हमले की बात कही। ऐसे में ये साफ नहीं हो पाया कि शनिवार को अमेरिका ने नया हमला किया या राष्ट्रपति ट्रंप शुक्रवार के हमले का ही जिक्र कर रहे थे और गलती से शनिवार बोल गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- INS Androth: भारतीय नौसेना में आज शामिल होगा आईएनएस एंड्रोथ; दुश्मनों की पनडुब्बियों को पानी में कर देगा तबाह
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने दी चेतावनी
अमेरिका का दावा है कि वे वेनेजुएला के ड्रग तस्करों की नौकाओं को निशाना बना रहा है। हालांकि अमेरिका ने अभी तक अपने दावे के पक्ष में कोई सबूत नहीं दिया है। वहीं रूस ने अमेरिका के वेनेजुएला की नौकाओं पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में किए जा रहे हमलों की निंदा की है। रूस ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी हमलों से कैरेबियाई क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। रूस के विदेश मंत्री ने वेनेजुएला के विदेश मंत्री से रविवार को टेलीफोन पर बात भी की और अमेरिकी हमलों की निंदा की। रूस ने वेनेजुएला के नेतृत्व और वेनेजुएला को लोगों को मौजूदा परिस्थिति में पूरा समर्थन देने की बात कही। 

अमेरिका ने कैरेबियाई क्षेत्र में तैनात किए युद्धपोत
अमेरिका के हमलों में वेनेजुएला के 15 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इन हमलों के चलते अमेरिका और वेनेजुएला में तनाव बढ़ गया है। वेनेजुएला ने अमेरिकी हमलों को वेनेजुएला के खिलाफ अघोषित युद्ध करार दिया है। अमेरिका ने भी कैरेबियाई क्षेत्र में अपने कई युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। साथ ही लड़ाकू विमानों से भी निगरानी की जा रही है। वेनेजुएला ने भी अपने स्तर पर संभावित संघर्ष की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed