फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US state Indiana governor Eric Holcomb arrived in Taiwan

चीन की धमकियां अमेरिका पर बेअसर: अब US गवर्नर पहुंचे ताइवान, कल करेंगे राष्ट्रपति साई इंग-वेन से मुलाकात

Sun, 21 Aug 2022 11:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे सिटी
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे सिटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 21 Aug 2022 11:21 PM IST
सार

इरिक ने अपने दौरे की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि वे सोमवार सुबह ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन से मुलाकात करेंगे। ताइवान से वह दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस सप्ताह ताइवान और दक्षिण कोरिया से अमेरिकी साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हूं।

विज्ञापन
US state Indiana governor Eric Holcomb arrived in Taiwan
अमेरिका का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

चीन के युद्धाभ्यास और ताइवान और अमेरिका को लगातार दी जा धमकियों के बावजूद एक के बाद एक अमेरिकी नेता ताइवान का दौरा कर रहे है। अमेरिका के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी और अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद रविवार को अमेरिकी राज्य इंडियाना के गवर्नर इरिक होलकांब ने भी ताइवान की यात्रा की। उनके इस दौरे के बाद ताइवान में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। इसी बीच जानकारी मिली है कि जापान के सांसद भी ताइवान का दौरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इरिक ने ट्वीट कर दी जानकारी
इरिक ने अपने दौरे की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि वे सोमवार सुबह ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन से मुलाकात करेंगे। ताइवान से वह दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस सप्ताह ताइवान और दक्षिण कोरिया से अमेरिकी साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हूं। उन्होंने इन दो देशों की अपनी यात्रा को आर्थिक विकास यात्रा का नाम दिया है। 
विज्ञापन


चीन फिर बौखलाया
वहीं, अमेरिकी नेताओं के ताइवान का दौरा करने को लेकर चीन बौखलाया हुआ है। ताइवान ने अमेरिकी राज्य इंडियाना के गवर्नर इरिक होलकांब की यात्रा के दौरान बताया कि रविवार को 12 चीनी विमानों और पांच पोतों को ट्रैक किया गया है। इनमें से पांच पोतों ने ताइवानी स्ट्रेट के बैरियर लाइन को पार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की थी यात्रा
बता दें कि अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के 12 दिन बाद अमेरिकी सांसदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वहां की यात्रा की थी। पेलोसी की यात्रा के बाद चीन ने आक्रामक युद्धाभ्यास किया था। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेटिक सांसद एड मार्के ने किया था। प्रतिनिधिमंडल में औमुआ अमाता कोलमैन राडेवेगन, जॉन गारमेंडी, एलन लोवेंथल और डॉन बेयर शामिल थे। 


इससे पहले भी चीन ने किया था युद्ध अभ्यास
बता दें कि इससे पहले चीन ने पांच अगस्त को भी युद्ध अभ्यास किया था। चीन ने इस दौरान 68 एयरक्राफट, 13 जहाज ताइवान के सीमा के पास समुद्र के चारों तरफ उड़ाए। वहीं चीन की इस तानाशाही से ताइवान भी भड़क गया और जलसंधि के उल्लंघन का आरोप लगा दिया। इसके अलावा चीनी ईस्टर्न थिएटर कमांड ने मिसाइलों के नए संस्करणों की लांचिंग करते हुए ताइवान स्ट्रेट में अज्ञात लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधने का दावा किया । इनमें ताइवान पर प्रशांत क्षेत्र  में दागे गए प्रोजेक्टाइल शामिल थे। चीनी सैन्याभ्यास के दूसरे दिन चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायुक्षेत्र में भी घुसे, जिनमें 20 जंगी विमान और 10 युद्धपोतों  ने ताइवानी स्ट्रेट की मीडियन लाइन को पार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed