{"_id":"5de99a7b8ebc3e54a3533f94","slug":"us-special-envoy-zalmay-khalilzadarrived-in-afghanistan-to-start-talks-with-taliban","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान से वार्ता शुरू करने अचानक अफगानिस्तान पहुंचे अमेरिका के विशेष दूत खलीलजाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान से वार्ता शुरू करने अचानक अफगानिस्तान पहुंचे अमेरिका के विशेष दूत खलीलजाद
Fri, 06 Dec 2019 05:32 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 06 Dec 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
जलमय खलीलजाद
- फोटो : ट्विटर
तालिबान के साथ चल रही वार्ता के लिए अमेरिकी विशेष दूत जलमय खलीलजाद अचानक काबुल पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के पूर्व उप विदेश मंत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वे यहां ट्रंप की यात्रा के बाद एक बार फिर शांति वार्ता की कोशिश में आए हैं। काबुल स्थित संघर्ष एवं शांति अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष हेकमत करजई ने भी एक ट्वीट में ‘आगे के रास्ते’ के बारे में खलीलजाद से वार्ता की पुष्टि की।
विज्ञापन
तालिबान के अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि उसके संगठन ने अमेरिकियों के साथ अनौपचारिक बातचीत की है। हालांकि, बातचीत कहां हुई और उसमें कौन शामिल हो रहा है, इसका उसने खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
खलीलजाद का काबुल दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति के अफगानिस्तान स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने के दौरे के कुछ दिनों बाद हो रहा है। ट्रंप ने तालिबान से दोबारा वार्ता शुरू करने के संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान हाल के महीनों में अमेरिका की ओर से की जारी गोलाबारी के कारण समझौता चाहता है। तालिबान अधिकारी ने कहा कि अमेरिका संघर्ष विराम के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
हिंसा में कमी की आधिकारिक घोषणा नहीं
हालांकि, हिंसा के कम होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हाल के सप्ताहों में शहरों पर तालिबान के हमलों में कमी आई है। इस बीच, तालिबान ने बुधवार की गोलीबारी से इनकार किया जिसमें पांच अफगानियों सहित जापानी नागरिक डॉ. तेत्सु नाकामुरा की मौत हो गई थी।