फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-South Korea will not joint military exercises

अमेरिका-दक्षिण कोरिया नहीं करेंगे संयुक्त सैन्य अभ्यास

Mon, 04 Mar 2019 03:23 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 04 Mar 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
US-South Korea will not joint military exercises

दक्षिण कोरिया और अमेरिका बड़े स्तर पर किए जाने वाले वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास को बंद करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसा उत्तर कोरिया के साथ संबंध बेहतर करने के प्रयासों के मद्देनजर किया गया है। ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की हनोई में शिखर वार्ता होने के तुरंत बाद यह बात सामने आई है। हालांकि यह वार्ता बेनतीजा रही। लेकिन दोनों पक्षों ने कहा है कि वह बातचीत जारी रखेंगे।

विज्ञापन


पेंटागन के एक बयान के अनुसार दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री जियोंग कियोंग डू और उनके अमेरिकी समकक्ष पैट्रिक शानहान ने शनिवार को फोन पर बातचीत की और ‘दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण ‘फोल ईगल’ अभ्यास को खत्म करने का निर्णय किया।’ सियोल के रक्षा मंत्रालय ने भी रविवार को एक बयान में कहा कि दोनों सहयोगी इसकी बजाय ‘मजबूत सैन्य तैयारी के लिए युद्धाभ्यास प्रशिक्षण और संयुक्त कमान अभ्यास’ करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed