फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Softens Stand Policy on Venezuela: Marco Rubio Says Trump Keeps All Options Open

US Policy on Venezuela: 'ट्रंप के पास सभी विकल्प'; वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई के बाद रुबियो ऐसा क्यों बोले?

Mon, 05 Jan 2026 08:38 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 05 Jan 2026 08:38 AM IST
सार

अमेरिका की वेनेजुएला नीति पर बयानबाजी के बीच विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप के देश चलाने वाले बयान को लेकर अब सफाई दी है। जानिए ऐसा क्या बोले...

विज्ञापन
US Softens Stand Policy on Venezuela: Marco Rubio Says Trump Keeps All Options Open
वेनेजुएला में अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद बोले रुबियो- सभी विकल्प खुले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वेनेजुएला को लेकर अमेरिका के रुख में नरमी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने वेनेजुएला को चलाने की बात कही थी। रुबियो ने कहा कि ट्रंप हमेशा सभी विकल्प खुले रखते हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने का संवैधानिक अधिकार उनके पास है।

विज्ञापन


सीबीएस न्यूज के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जब रुबियो से पूछा गया कि क्या फिलहाल वेनेजुएला में अमेरिकी कब्जा है, तो उन्होंने साफ किया कि मौजूदा हालात में ऐसा कुछ नहीं है। उनके मुताबिक, अमेरिका फिलहाल तेल क्वारंटीन और बड़े नौसैनिक तैनाती जैसे कदमों के जरिए वेनेजुएला सरकार पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


तेल क्वारंटीन और नौसैनिक दबाव
रुबियो ने बताया कि अमेरिका की यह रणनीति वेनेजुएला के राजस्व स्रोतों को सीमित करने के लिए है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी गोलार्ध में यह अब तक की सबसे बड़ी नौसैनिक तैनाती में से एक है, जो न सिर्फ ड्रग तस्करी बल्कि प्रतिबंधित जहाजों की आवाजाही को भी रोकने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर नहीं किया ड्रोन हमला, ट्रंप बोले- क्रेमलिन का दावा गलत



ट्रंप के बयान से मचा था विवाद

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला का संचालन करेगा जब तक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण नहीं होता। सैन्य अभियान का मकसद तानाशाह मादुरो को न्याय के कटघरे में लाना था। हम वेनेजुएला में शांति, न्याय और स्वतंत्रता चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका बूट्स ऑन द ग्राउंड से डरता नहीं है।

मादुरो और पत्नी की गिरफ्तारी
इस पूरे घटनाक्रम के बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को कराकास में एक संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया। अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, दोनों पर न्यूयॉर्क की एक अदालत में ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म से जुड़े आरोप तय किए गए हैं और उन पर मुकदमा चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed