फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us singer Kurt Cobain guitar sold in 60 lakh dollers

60 लाख डॉलर में बिका अमेरिकन सिंगर कोबेन का गिटार

Fri, 13 Nov 2020 02:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 13 Nov 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
us singer Kurt Cobain guitar sold in 60 lakh dollers
गिटार बजाते कर्ट कोबेन - फोटो : Facebook/TODDCastPodcast

27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए मशहूर अमेरिकन गायक कर्ट कोबेन का गिटार 60 लाख डॉलर में नीलाम हुआ है। दरअसल, कोबेन ने खुदकुशी से पांच महीने पहले 18 नवंबर 1993 को कर्ट कोबेन ने एमटीवी के एक लाइव प्रोग्राम में दिया था। यूट्यूब पर इस परफॉर्मेंस को 30 करोड़ बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन


90 के दशक में जब इस लाइव प्रस्तुति को एलबम के रूप में रिलीज किया गया था, तो यह तब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला एलबम बन गया था। इतना ही नहीं, 1996 में इसे ग्रैमी अवार्ड भी मिला।
विज्ञापन



इसी दौरान उन्होंने जो गिटार बजाया, उसकी 60 लाख डॉलर में नीलामी हुई है। इस मार्टिन डी-18ई अकूस्टिक गिटार की नीलामी 10 लाख डॉलर से शुरू हुई थी। ऑस्ट्रेलिया की रोड्स माइक्रोफोन कंपनी के मालिक पीटर फ्रीडमैन ने आखिरकार इसे खरीदा। कोबेन का निर्वाना बैंड आज भी दुनिया के सबसे पॉपुलर म्यूजिक बैंड में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी खास बात यह थी कि वे गिटार उल्टे हाथ से बजाते थे। कोई नहीं जानता कि गिटार बजाने के लिए उन्होंने बायां हाथ क्यों चुना। अपनी एमटीवी परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने पांच हजार डॉलर में एक लिमिटेड एडिशन वाला गिटार खरीदा था और फिर उल्टे हाथ से बजाने के लिए उसमें बदलाव कराए थे। दुनिया में इस मॉडल के कुल 302 ही गिटार मौजूद हैं और इस तरह के अनोखे बदलाव वाली सिर्फ एक यही बात इस गिटार को इतना खास बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed