फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Shots fired in US hospital and school, three killed

US: अमेरिका के अस्पताल और स्कूल में चली गोलियां, तीन की मौत; एक घायल

Sun, 23 Oct 2022 10:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Oct 2022 10:27 AM IST
सार

अमेरिका के एक अस्पताल और हाईस्कूल में गोलीबारी की दो वारदातें हुईं। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। अस्पताल में हुई गोलीबारी में जवाबी कार्रवाई के दौरान हमलावर भी घायल हो गया। 

विज्ञापन
US: Shots fired in US hospital and school, three killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। अब दो जगहों पर ऐसी वारदात सामने आई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के डलास और कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटनाएं हुईं। 

विज्ञापन

 

स्थानीय पुलिस ने बताया, डलास में शनिवार को एक अस्पताल में हुई गोलीबारी में उसके दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में संदिग्ध बंदूकधारी घायल हो गया।  यह गोलीबारी मेथोडिस्ट हेल्थ सिस्टम अस्पताल के अंदर करीब 11 बजे हुई। अस्पताल के प्रवक्ता रेयान ओवेन्स ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ओवेन्स ने बताया, गोलीबारी में उसके दो कर्मचारियों की मौत हो गई। इन कर्मचारियों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के स्कूल में भी चली गोली 
इसके अलावा गोलीबारी की दूसरी घटना कैलिफॉर्निया में एक हाई स्कूल में हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बताया गया कि शुक्रवार रात ग्रांट यूनियन हाई स्कूल में फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद करीब 20 लोगों के बीच हुई कहासुनी के बाद गोलीबारी हुई। अधिकारियों को स्कूल की एक पार्किंग में एक बंदूक और टूटे हुए शीशे मिले हैं। पुलिस ने कहा कि लगभग 20 साल के युवक गोली लगी, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed