फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Shooting Texas gunman kills five neighbours including child after complaint about gunfire

Texas Shooting: अमेरिका के टेक्सास में बंदूकधारी ने पांच लोगों की हत्या की, आठ साल का बच्चा भी शामिल

Sun, 30 Apr 2023 02:40 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 30 Apr 2023 02:40 AM IST
सार

 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी अपने यार्ड में गोलियां चला रहा था। पड़ोसी ने उसे ऐसा करने से मना किया, क्योंकि उन्हें सोने में दिक्कत हो रहा थी। इससे नाराज बंदूकधारी ने आठ वर्षीय बच्चे सहित पांच लोगों को गोली मार दी।

विज्ञापन
US Shooting Texas gunman kills five neighbours including child after complaint about gunfire
अमेरिका में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को एक बंदूकधारी ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में आठ साल का एक बच्चा भी शामिल है। यह घटना टेक्सास के क्लीवलैंड में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी अपने यार्ड में गोलियां चला रहा था। पड़ोसी ने उसे ऐसा करने से मना किया, क्योंकि उन्हें सोने में दिक्कत हो रहा थी। इससे नाराज बंदूकधारी ने आठ वर्षीय बच्चे सहित पांच लोगों को गोली मार दी।

विज्ञापन


सैन जैसिंटो काउंटी के प्रमुख अधिकारी ग्रेग कैपर्स ने कहा कि बंदूकधारी अपने यार्ड में राइफल से शूटिंग कर रहा था। पड़ोसियों ने उसे फायर करने से रोकने के लिए कहा क्योंकि एक बच्चा सोने की कोशिश कर रहा था। कैपर्स ने कहा कि इसके बाद बंदूकधारी ने पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय बंदूकधारी ने शराब पी रखी थी। अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों के घर के सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध अपनी राइफल के साथ आते हुए कैद हुआ है।
विज्ञापन


अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बहुत आम हो गई हैं। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, देश में अब तक कम से कम 174 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं।

चार लोगों की हत्या के दोषी को 240 साल की जेल
उधर, अमेरिका के इंडियानापोलिस में चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति को 240 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। फरवरी 2020 में हुई घातक गोलीबारी की घटना में तीन युवकों-मार्सेल विल्स (20), ब्रेक्सटन फोर्ड (21), जालन रॉबर्ट्स और एक युवती किमारी हंट (21) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी के मामले में भारतीय मूल के उद्यमी को दोषी करार दिया
अमेरिका में एक भारतीय मूल के उद्यमी को धोखाधड़ी में दोषी पाया गया है। न्याय विभाग के मुताबिक, टेक स्टार्ट-अप कंपनी हेडस्पिन के पूर्व सीईओ और संस्थापक मनीष लछवानी ने निवेशकों से 8 करोड़ डॉलर की घोखाधड़ी का दोष स्वीकार किया है।


पूर्व विदेश सचिव शृंगला की जीवनी का न्यूयॉर्क में विमोचन
भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला की जीवनी का अमेरिका के न्यूयॉर्क में विमोचन किया गया। वर्तमान में भारत की जी-20 अध्यक्षता के मुख्य समन्वयक शृंगला (61) के गत सप्ताह एक कार्यक्रम के दौरान उनकी जीवनी ‘नॉट एन एक्सीडेंटल राइज’ का विमोचन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed