फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Severe weather in tropical storms wake triggers North Carolina state of emergency News In Hindi

Storm Chantal In US: अमेरिका में तूफान चेंटल का कहर, नॉर्थ कैरोलिना में आपातकाल घोषित; अब तक छह लोगों की मौत

Fri, 18 Jul 2025 01:57 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ कैरोलिना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ कैरोलिना Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 01:57 AM IST
सार

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अटलांटिक उष्णकटिबंधीय तूफान चेंटल की वजह से भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी। अब तक कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। डरहम, रैले और चैपल हिल जैसे शहरों में साफ पानी की किल्लत है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने आपातकाल घोषित कर दिया है और राहत कार्य जारी हैं।

विज्ञापन
US Severe weather in tropical storms wake triggers North Carolina state of emergency News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य में उत्तरी अटलांटिक उष्णकटिबंधीय तूफान चेंटल के चलते भारी तबाही हुई है। इस तूफान में अब तक कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है और कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्य के गवर्नर जोश स्टाइन ने गुरुवार को आपातकाल की घोषणा की है।

विज्ञापन


बता दें कि इस भीषण चक्रवात के चलते कैरोलिना कुछ इलाकों में 9 से 12 इंच तक बारिश हुई। एनो नदी समेत कई नदियों का जलस्तर रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई तक पहुंच गया। इतना ही नहीं डरहम, रैले और चैपल हिल जैसे शहरों में लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है। कई घर और दुकानें तबाह हो गईं और सैकड़ों लोग बेघर हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Donald Trump Health: ट्रंप के पैरों में सूजन और हाथों पर चोट के निशान, व्हाइट हाउस ने कहा- घबराने की बात नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन बाढ़ में फंसने से हुई मौत
तूफान इतना तेज था कि एक 58 वर्षीय महिला का वाहन बाढ़ में फंस गया, मदद के लिए 911 पर कॉल किया लेकिन कॉल कट गई। बाद में वह मृत पाई गईं। दो कैनोर्स (नाविक) की तलाश के बाद उनकी लाशें चाथम काउंटी में मिलीं। वहीं एक अन्य महिला की कार पानी में बह गई और उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही 71 वर्षीय व्यक्ति और 23 वर्षीय युवती की भी बाढ़ में मौत हो गई। हालांकि डरहम में 80 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। चैपल हिल में 50 से अधिक लोगों को बचाया गया, खासकर अपार्टमेंट्स से।

ये भी पढ़ें:- Israel Politics: PM नेतन्याहू की सरकार से दो दलों ने समर्थन वापस लिया, सत्तारूढ़ गठबंधन के पास अब केवल 50 सीट

13 प्रभावित काउंटीज में आपातकाल लागू
गौरतलब है कि तूफान के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए राज्य सरकार ने 13 प्रभावित काउंटीज़ में आपातकाल लागू कर दिया है। इससे नॉर्थ कैरोलिना अब फेडरल सहायता (केंद्र सरकार से मदद) मांग सकता है, ताकि राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed