{"_id":"5c9788babdec22140e107777","slug":"us-senator-kamala-harris-called-for-hike-in-teachers-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला हैरिस ने शिक्षकों की तनख्वाह में सुधार के लिए संघीय निवेश की मांग की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कमला हैरिस ने शिक्षकों की तनख्वाह में सुधार के लिए संघीय निवेश की मांग की
Sun, 24 Mar 2019 07:10 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस (फाइल फोटो)
भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने देशभर में शिक्षकों की तनख्वाह में सुधार करने के लिए बड़े संघीय निवेश के आवंटन की मांग की। सीएनएन ने शनिवार को खबर दी कि कैलिफोर्निया की नुमाइंदगी करने वाली हैरिस ने कहा कि अन्य कॉलेज शिक्षित स्नातकों की तुलना में स्कूल शिक्षकों को करीब 10 फीसदी कम वेतन मिल रहा है और यह अंतर सालाना 13,000 डॉलर का है।
विज्ञापन
ह्यूस्टन में उन्होंने समर्थकों से कहा, ‘‘मैं एलान करती हूं कि मेरा पहला कार्यकाल खत्म होने से पहले हम शिक्षकों की तनख्वाह में सुधार करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अन्य कॉलेज स्नातकों की तुलना में फिलहाल करीब 10 फीसदी कम वेतन मिल रहा है। यह अंतर सालाना 13,000 अमेरिकी डॉलर का है। उन्होंने कहा कि हम उपलब्ध संघीय संसाधनों से इस अंतर को पाटेंगे।
विज्ञापन