फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senator John Cornyn in his report: China engaged in a border war with India, becoming a big threat to neighbors

अमेरिका: भारत से सीमा युद्ध में उलझा चीन, पड़ोसियों के लिए बन रहा बड़ा खतरा

Wed, 17 Nov 2021 08:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Nov 2021 08:13 AM IST
सार

भारत यात्रा से लौटे अमेरिकी सांसद जॉन कोर्निन ने संसद के सामने अपनी रिपोर्ट पेश की।

विज्ञापन
US Senator John Cornyn in his report: China engaged in a border war with India, becoming a big threat to neighbors
भारत-चीन सीमा विवाद - फोटो : Indian Army

विस्तार

दक्षिण पूर्व एशिया व भारत की यात्रा से अमेरिका वापस लौटे सांसद जॉन कोर्निन ने अमेरिकी संसद के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। संसद में अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि चीन भारत के साथ सीमा युद्ध में उलझा हुआ है और यह देश अपनी आक्रामक नीतियों के चलते पड़ोसियों के लिए खतरा बनता जा रहा है। उन देशों को चीन से सबसे ज्यादा खतरा उत्पन्न हो गया है, जिनकी सीमाएं चीन से सटी हुई हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, जॉन कोर्निन ने पिछले सप्ताह ही बाहरी खतरों और चुनौतियों को समझने के लिए दक्षिण पूर्व एशिया व भारत का दौरा किया था। उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी किया था। कोर्निन इंडिया कॉकस के अध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन


उइगर मुसलमानों के खिलाफ कर रहा मानवाधिकारों का हनन
कोर्निन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है और वह अपने यहां के अल्पसंख्यकों खासतौर पर उइगर मुसलमानों के खिलाफ मानवाधिकारों को घोर उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि ताइवान को तो चीन सीधे हमले की चेतावनी दे चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी से की थी मुलाकात 
अमेरिकी संसद के सामने जॉन कोर्निन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और इस दौरान हुई चर्चा का विषय भी रखा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से चीन द्वारा उत्पन्न खतरों को दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed