{"_id":"5d8ff9848ebc3e015105c135","slug":"us-senator-bob-menendez-said-america-relationship-with-india-is-very-important","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते बेहद महत्वपूर्ण : अमेरिकी सांसद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते बेहद महत्वपूर्ण : अमेरिकी सांसद
Sun, 29 Sep 2019 05:53 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 29 Sep 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
US Senator Bob Menendez
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इनमें हाल के वर्षों के दौरान काफी प्रगति हुई है। सीनेट की विदेश मामलों की समिति की वरिष्ठ सदस्य सीनेटर बॉब मेनेंदेज ने कहा, ‘हमें इन संबंधों को लगातार बढ़ाने की जरूरत है, इनका विस्तार ऐसा हो कि ये दोनों देशों के नेतृत्व के कार्यकाल से भी प्रभावित न हों।’
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के तौर पर भारत की यात्रा के मद्देनजर यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे संबंध बहुत महत्वपूर्ण है और इसमें हाल के वर्षों में काफी प्रगति हुई है। मेनेंदेज ने कहा, ‘हमारे व्यापार संबंध बढ़े हैं, हमारे रक्षा संबंध बढ़े हैं और हमारे लोगों के बीच परस्पर सहयोग मजबूत हुआ है।’
विज्ञापन
भारत की अपनी यात्रा के दौरान मेनेंदेज सिविल सोसायटी, सुरक्षा और सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह तथा मुंबई में 2008 के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे और स्वच्छ ऊर्जा भागीदारों से मुलाकात के दौरान जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन