फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senate confirmed Judge Ketanji Brown Jackson for the Supreme Court

रचा इतिहास: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं केतनजी ब्राउन जैक्सन, जानें इनके बारे में सबकुछ

Fri, 08 Apr 2022 02:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Apr 2022 02:40 AM IST
सार

अमेरिकी सीनेट ने न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन के पक्ष में 53 से 47 वोट दिए, जिससे वह सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने वाली पहली अश्वेत महिला बन गईं।

विज्ञापन
US Senate confirmed Judge Ketanji Brown Jackson for the Supreme Court
केतनजी ब्राउन जैक्सन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट में कोई अश्वेत महिला न्यायाधीश होगी। संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने गुरुवार को केतनजी ब्राउन जैक्सन को देश की सर्वोच्च अदालत में पहली अश्वेत महिला जज के रूप में पुष्टि की।

विज्ञापन


केतनजी ब्राउन जैक्सन 83 वर्षीय जस्टिस स्टीफन ब्रेयर की जगह लेंगी। सीनेट ने न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन के पक्ष में 53 से 47 वोट दिए, जिससे वह सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने वाली पहली अश्वेत महिला बन गईं।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा कि यह राष्ट्र के लिए बहुत गर्व और देशभक्ति का दिन है। साथ ही कहा कि न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन के सर्वोच्च न्यायालय में पहली अश्वेत महिला के रूप में पुष्टि होने के बाद इतिहास रचा दिया है। पेलोसी ने कहा कि हमारे देश ने हमारे सबसे पोषित आदर्शों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्वर्ड से स्नातक और लॉ की पढ़ाई पूरी की
केतनजी जैक्सन की उम्र 51 साल है और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कानून के क्षेत्र में एक क्लर्क के रूप में काम करते हुए की थी। उन्होंने हार्वर्ड से स्नातक और लॉ की पढ़ाई पूरी की। 2013 में संघीय न्यायाधीश बनने से पहले अमेरिकी सजा आयोग में अपनी सेवाएं दीं।

जैक्सन ने 2013 से 2021 तक कोलंबिया जिले के लिए संयुक्त राज्य के जिला न्यायाधीश के रूप में भी काम किया है। सीनेट न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष डिक डर्बिन ने जैक्सन के चयन की प्रशंसा की और जल्द से जल्द वोटिंग खत्म कर नियुक्ति की बात कही।

कानून की व्यावहारिक समझ
राष्ट्रपति जो बाइडन ने केतनजी के बारे में बोलते हुए कहा  था कि उनको कानून की व्यावहारिक समझ है और यह अनुभव अमेरिकी लोगों के लिए काफी काम करेगा। उन्होंने केतनजी को एक सिद्ध सर्वसम्मति निर्माता कहा। साथ ही कहा कि वह निष्पक्ष रहने और न्याय करने का प्रयास करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed