फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senate committee seeks strengthening defense partnership with India

US Senate: अमेरिकी सीनेट की समिति का भारत से रक्षा साझेदारी की मजबूती पर जोर

Fri, 22 Jul 2022 02:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Jul 2022 02:56 AM IST
सार

सीनेट की समिति ने वित्त वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार कानून का अपना संस्करण पारित करते हुए इसमें ‘भारत के साथ प्रमुख रक्षा साझेदारी बढ़ाने’ पर जोर दिया है।

विज्ञापन
US Senate committee seeks strengthening defense partnership with India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी सीनेट की एक अहम समिति ने भारत के साथ रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और खुफिया जानकारी एकत्रित करने, ड्रोन तथा चौथी और पांचवीं पीढ़ी के विमानों के क्षेत्र में वृहद सहयोग के जरिये इसे नए स्तर तक ले जाने का मांग की है।

विज्ञापन


सीनेट की शक्तिशाली सशस्त्र सेवा समिति ने यह मांग ऐसे वक्त में की है जब एक सप्ताह पूर्व प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार कानून (एनडीएए) के तौर पर एक विधायी संशोधन पारित किया जा चुका है। इसमें ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट’ (सीएएटीएसए) के तहत दंडात्मक प्रतिबंधों से भारत को छूट दी गई है। 
विज्ञापन


सीनेट की समिति ने वित्त वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार कानून का अपना संस्करण पारित करते हुए इसमें ‘भारत के साथ प्रमुख रक्षा साझेदारी बढ़ाने’ पर जोर दिया है। इसमें खुफिया जानकारियां जुटाने, ड्रोनों व चौथी-पांचवीं पीढ़ी के विमानों के क्षेत्रों में वृहद सहयोग शामिल है। इसमें डिपो स्तर पर देखरेख, संयुक्त अनुसंधान एवं विकास, 5-जी और सर्द मौसम में रक्षा क्षमता बढ़ाने में सहयोग भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed