{"_id":"5f5b6f80d15a670a816790a2","slug":"us-secretary-of-state-mike-pompeo-says-afghan-talk-can-be-disputed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने कहा, अफगान वार्ता के विवादास्पद होने की है आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने कहा, अफगान वार्ता के विवादास्पद होने की है आशंका
Fri, 11 Sep 2020 06:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Sep 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान में युद्धरत पक्षों के बीच बहुप्रतीक्षित वार्ता के विवादास्पद होने की आशंका है। उन्होंने कहा, '...लेकिन अगर अफगानिस्तान के लोगों को दशकों के संघर्ष के बाद शांति कायम करनी है, तो यही एकमात्र रास्ता है।'
विज्ञापन
कतर में शनिवार को अंतर-अफगानिस्तान वार्ता आरंभ होनी है। यह बातचीत अमेरिका और तालिबान के बीच दोहा में इस साल 29 फरवरी में हुए शांति समझौते के तहत की जा रही है। इस समझौते का मकसद युद्ध को समाप्त करना और अमेरिकी बलों की देश वापसी संभव बनाना है।
विज्ञापन
पोम्पियो ने कहा, हमें 29 फरवरी से यहां आने में मेरे आकलन से अधिक समय लग गया, लेकिन हमें उम्मीद है कि करीब दो दशकों में पहली बार शनिवार सुबह अफगानिस्तानी इस विवादास्पद वार्ता के लिए मेज पर साथ बैठेंगे और बात करेंगे कि उनके देश को आगे कैसे लेकर जाना है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, अफगानिस्तान को यह सोचना है कि उसे देश को आगे कैसे लेकर जाना है और अफगानिस्तान के लोगों को बेहतर जीवन कैसे देना है। ताकि, यहां हिंसा कम हो सके और ऐसे शांतिपूर्ण अफगानिस्तान की स्थापना हो सके जिसकी मांग देश के लोग कर रहे हैं।
पोम्पियो ने कतर जाते समय रास्ते में यह बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अमेरिका को लगता है कि अफगानिस्तान में फिर से खतरा बढ़ रहा है और तालिबान अपनी प्रतिबद्धताओं से मुकर रहा है, तो अमेरिका अपने बलों को अफगानिस्तान भेजने के लिए तैयार है।