फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secret Service Says It Is Aware Of Elon Musk Post About JoeBiden Kamala Harris news in hindi

US: ट्रंप पर हमले को लेकर मस्क के पोस्ट पर बवाल, घिरे तो डिलीट किया; अब सीक्रेट सर्विस ने दिया यह बड़ा बयान

Tue, 17 Sep 2024 09:24 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 17 Sep 2024 09:24 AM IST
सार

सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने बताया कि व्यवहारिक तौर पर वे सुरक्षात्मक खुफिया जानकारी से जुड़े मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि इस मामले में एजेंसी ने मस्क से संपर्क किया था या नहीं।

विज्ञापन
US Secret Service Says It Is Aware Of Elon Musk Post About JoeBiden Kamala Harris news in hindi
Elon Musk - फोटो : X

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर हमला किया गया। इस हमले के बाद अरबपति एलन मस्क ने एक पोस्ट किया था, जिसे लेकर बवाल मच गया। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर कोई हमले की योजना नहीं बना रहा है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस को मस्क के इस पोस्ट की जानकारी थी। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वे सुरक्षा से जुड़े मामलों की टिप्पणी नहीं करते हैं। हालांकि, मस्क के इस पोस्ट के बाद यूजर्स उनकी आलोचना करने लगे, जिसके बाद उन्होंने अपना पोस्ट हटा दिया था।
विज्ञापन


ट्रंप के समर्थक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा, "कोई भी बाइडन और हैरिस पर हमले की योजना नहीं बना रहा।" उनके इस पोस्ट के बाद यूजर्स उनकी आलोचना करने लगे, जिसके बाद उन्होंने अपना पोस्ट हटा दिया। अमेरिका के सीक्रेट सर्विस को एलन मस्क के इस पोस्ट के बारे में मालूम है। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने कहा, "व्यवहारिक तौर पर, हम सुरक्षात्मक खुफिया जानकारी से जुड़े मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। हम कह सकते हैं कि हम अपने लोगों से संबंधित सभी खतरों की जांच करते हैं।" हालांकि, प्रवक्ता ने यह बताने से इनकार कर दिया कि इस मामले में एजेंसी ने मस्क से संपर्क किया था या नहीं। उन्होंने आगे कहा, "एक सबक जो मैंने सीखा, वह यह कि अगर मैं किसी एक समूह से कुछ कहता हूं और वे हंसते हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि एक्स पर पोस्ट के रूप में यह बहुत ही प्रफुल्लित होगा।"
विज्ञापन


जुलाई में बाल-बाल बचे थे ट्रंप
बता दें कि वेस्ट पाम बीच शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने रविवार को बताया था कि ट्रंप पर गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई। जब सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने गोल्फ कोर्स के पास एक व्यक्ति को एके-47 के साथ देखा। इसके बाद, एजेंटों ने उस पर गोलियां चला दी थीं। इससे पहले, पेंसिलवेनिया में 14 जुलाई को ट्रंप की रैली के दौरान हुई गोलीबारी हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान गई थी, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए थे। हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई थी, जिसे हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस स्नाइपर्स ने ढेर कर दिया था। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed