{"_id":"65c3cc6c978fd34bae09ccbc","slug":"us-search-underway-for-missing-military-helicopter-5-marines-en-route-from-las-vegas-to-san-diego-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: पांच नौसैनिकों के साथ लापता सैन्य हेलीकॉप्टर की तलाश जारी, लास वेगास से सैन डिएगो जाते समय टूटा था संपर्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: पांच नौसैनिकों के साथ लापता सैन्य हेलीकॉप्टर की तलाश जारी, लास वेगास से सैन डिएगो जाते समय टूटा था संपर्क
Thu, 08 Feb 2024 12:01 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:01 AM IST
सार
बचाव अभियान में सबसे बड़ी दिक्कत मौसम की मार है। भारी बर्फबारी और सर्दी के कारण बचाव दल को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में कई इंच बर्फबारी की भी सूचना सामने आई है। इसके चलते काफी परेशानी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
सैन्य हेलीकॉप्टर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में सुपर स्टैलियन हेलीकॉप्टर अचानक से लापता हो गया। यूएस मरीन कॉर्प्स के प्रवक्ता से मिली सूचना के मुताबिक इसमें पांच नौसैनिक सवार थे। तीसरे मरीन एयरक्राफ्ट विंग के कैप्टन स्टेफनी लेगुइजामोन ने बुधवार को बताया कि 6 फरवरी, 2024 को CH-53E सुपर स्टैलियन हेलीकॉप्टर मरीन क्रीच एयर फोर्स बेस से मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार के लिए रवाना हुआ था, लेकिन वह अब तक एयर स्टेशन नहीं पहुंचा है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि विमान से संपर्क भी टूट गया है, ऐसे में बचाव दल सक्रिय रूप से हेलीकॉप्टर की तलाश में जुटा है।
कैप्टन स्टेफनी ने आगे यह भी बताया कि इस तलाशी अभियान में मरीन एयरक्रॉफ्ट विंग भी सैन डिएगो काउंटी शेरिफ विभाग के साथ हेलीकॉप्टर की तलाश में सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि लापता नौसैनिकों को मरीन हेवी हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन 361 को सौंपा गया था। वे तीसरे समुद्री विमान विंग का हिस्सा हैं। इसका मुख्यालय मिरामार में स्थित है।
कैलिफोर्निया के लेक मोरिना के पास भी बचाव दल रहा सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन स्टेफनी ने आगे यह भी बताया कि इस तलाशी अभियान में मरीन एयरक्रॉफ्ट विंग भी सैन डिएगो काउंटी शेरिफ विभाग के साथ हेलीकॉप्टर की तलाश में सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि लापता नौसैनिकों को मरीन हेवी हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन 361 को सौंपा गया था। वे तीसरे समुद्री विमान विंग का हिस्सा हैं। इसका मुख्यालय मिरामार में स्थित है।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के लेक मोरिना के पास भी बचाव दल रहा सक्रिय
मिली जानकारी के अनुसार, अग्निशमन कर्मियों को लापता विमान के बारे में स्थानीय समयानुसार 2:20 बजे सतर्क कर दिया गया। इसके बाद बचाव कर्मियों को कैलिफोर्निया के लेक मोरिना के पास एक एरिया में इसे ढूंढ़ने के लिए भेजा गया। हालांकि, उनके हाथ खाली ही रहे।
विज्ञापन
मौसम की मार से भी हो सकता है दिक्कतों का सामना
इस पूरे बचाव अभियान में सबसे बड़ी दिक्कत मौसम की मार है। भारी बर्फबारी और सर्दी के कारण बचाव दल को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में कई इंच बर्फबारी की भी सूचना सामने आई है। इसके चलते काफी परेशानी देखने को मिल रही है।