फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US says Those guilty of Mumbai attack should be brought to justice

अमेरिका का पाक पर निशाना, कहा- 26/11 हमले के दोषी अब तक सजा से दूर

Wed, 27 Nov 2019 05:49 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Nov 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
US says Those guilty of Mumbai attack should be brought to justice
मुंबई हमला - फोटो : pti

विज्ञापन

मुंबई पर 11 साल पहले हुए आतंकी हमले की बरसी पर अमेरिका ने पीड़ितों को याद किया है। अमेरिका ने कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। 26/11 (मुंबई हमला) भारत के इतिहास में सर्वाधिक भयावह आतंकवादी हमलों में से एक था। इसमें 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे। 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से आए 10 आतंकियों ने मुंबई में इस हमले को अंजाम दिया था।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हमले में मारे गए लोगों की याद करते हुए कहा कि षडयंत्रकर्ताओं को अब तक सजा ना मिलना पीड़ितों और उनके परिवारों का अपमान है। इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों की मौत हुई थी। पोम्पिओ ने विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा कि इस कायराना हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। वहीं, दक्षिण एवं मध्य एशिया की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिसे वेल्स ने इस हमले में मारे गए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन


वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने हमले की 11 वीं बरसी पर ट्वीट किया, ‘11 साल पहले आतंकवाद की कायर कार्रवाई में छह अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोगों की मौत हई गई थी। आज हम मुंबई हमले के पीड़ितों को याद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


हम इस जघन्य अपराध के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के उनके परिजनों की मांग के साथ हैं।’ भारतीय अमेरिकी और विभिन्न संगठन वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास के सामने मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका पर विरोध जताते हुए एक रैली निकालेंगे। विरोध रैली के आयोजकों ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले के दोषी पाकिस्तान में आजादी से घूम रहे हैं।


पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तारिक फतेह ने ट्वीट किया, ‘2008 में आज ही के दिन लश्कर-ए-ताइबा के 10 पाकिस्तानी आतंकी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे और 166 से अधिक निर्दोष लोगों को मार डाला। इनमें से कुछ ताज होटल में और कुछ यहूदी सेंटर में इस हमले में मारे गए।’ तारिक को पाकिस्तान का मुखर आलोचक माना जाता है।

दोषियों पर कार्रवाई करे पाक : इस्राइल

येरुशलम। अमेरिका के अलावा इस्राइल ने भी पाकिस्तान से मुंबई हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की है। इस हमले में इस्राइल के भी छह नागरिक मारे गए थे। इस्राइली विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक गिलाड कोहेन ने कहा कि हम भारत की जनता से साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed