फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US says it welcomes any reduction in tension along India-China border

US: भारत-चीन सीमा समझौते को लेकर अमेरिका ने दी अहम प्रतिक्रिया, कहा- इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं

Wed, 30 Oct 2024 09:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 30 Oct 2024 09:04 AM IST
सार

एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा कि अमेरिका ने इसमें कोई भूमिका नहीं निभाई है। मिलर ने कहा, 'हमने अपने भारतीय साझेदारों से बात की है और उन्होंने हमें इस बारे में जानकारी दे दी है, लेकिन हमने इस प्रस्ताव में कोई भूमिका नहीं निभाई है।'

विज्ञापन
US says it welcomes any reduction in tension along India-China border
भारत चीन के बीच सीमा समझौता - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर समझौता हो गया है, जिसके बाद दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट रही हैं। इसे लेकर अमेरिका ने कहा है कि वह भारत-चीन सीमा पर तनाव में किसी भी कमी का स्वागत करता है। अमेरिका ने कहा कि भारत ने इस संबंध में उन्हें जानकारी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने दैनिक समाचार सम्मेलन के दौरान ये बात कही। 
विज्ञापन


'भारत ने हमें जानकारी दे दी है'
मैथ्यू मिलर ने कहा कि 'हम (भारत और चीन के बीच) घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हम समझते हैं कि दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों को वापस बुलाने के लिए शुरुआती कदम उठाए हैं। हम सीमा पर तनाव में किसी भी कमी का स्वागत करते हैं।' एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा कि अमेरिका ने इसमें कोई भूमिका नहीं निभाई है। मिलर ने कहा, 'हमने अपने भारतीय साझेदारों से बात की है और उन्होंने हमें इस बारे में जानकारी दे दी है, लेकिन हमने इस प्रस्ताव में कोई भूमिका नहीं निभाई है।'
विज्ञापन


चार साल के तनाव के बाद दोनों देशों में हुआ समझौता
गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच साल 2020 से सीमा विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव था और दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर आमने-सामने तैनात थीं। हालांकि लंबी सैन्य और राजनयिक स्तर की बातचीत के बाद बीते दिनों दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर समझौता हो गया है, जिसके तहत दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट रही हैं। कई विवादित इलाकों जैसे देपसांग और डेमचोक से दोनों सेनाएं पीछे हट चुकी हैं। दोनों देशों के बीच सीमा पर पेट्रोलिंग को लेकर भी बात हुई है और 2020 से पूर्व की स्थिति बहाल करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच सीमा समझौता ऐसे समय हुआ था, जब बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी रूस में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उस दौरान उनकी रूस के कजान शहर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed