फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us says Iran government kills 1000 protesters

ईरान सरकार ने की 1000 प्रदर्शनकारियों की हत्या: अमेरिका

Sat, 07 Dec 2019 04:12 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Dec 2019 04:12 AM IST
सार

  • पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने के विरोध में ईरान में शुरू हुआ था प्रदर्शन
  • इरान पर 1000  प्रदर्शनकारियों की हत्या का आरोप
  • अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि ईरान में मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है

विज्ञापन
us says Iran government kills 1000 protesters
iran-america

विस्तार

अमेरिका ने ईरान में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन के बहाने तेहरान को घेरने की कोशिश की है। अमेरिका ने कहा कि पिछले महीने ईरान में शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ कार्रवाई में ईरानी सुरक्षा बलों ने 1000 से ज्यादा नागरिकों की हत्या की है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के विशेष प्रतिनिधि ब्रायन हुक ने संवाददाताओं से कहा, ‘ईरान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए संभव है कि प्रदर्शन शुरू होने से लेकर अब तक ईरानी सरकार की कार्रवाई में संभवत: 1000 से अधिक नागरिकों की हत्या हो सकती है। अमेरिका को किसी साइट से 32 हजार वीडियो फुटेज मिले हैं, जो ईरान सरकार की बर्बरता का खुलासा करते हैं।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय इसमें हर फुटेज की जांच कर रहा है।’ किसी फुटेज का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिमी ईरान के मशहर शहर में प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क अवरुद्ध करने पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी सुरक्षा बलों ने बिना चेतावनी दिए उन पर गोलीबारी कर दी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुक ने कहा कि इन प्रदर्शनों में हजारों ईरानी नागरिक घायल हो गए हैं और कम से कम सात हजार प्रदर्शनकारी हिरासत में हैं। हालांकि, ईरान सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबरों का खंडन किया है।

 

संसद को देंगे इसकी जानकारी: पोम्पियो

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि ईरान में मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय इस पर संज्ञान लेते हुए इसकी जानकारी कांग्रेस (संसद) को देगा। ईरान सरकार ने पेट्रोल पर सब्सिडी खत्म करते हुए इसकी कीमतें 200 फीसदी तक बढ़ा दी थी। सरकार के 15 नवंबर के इस फैसले के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए थे। अब भी ईरान में सरकारी विरोधी प्रदर्शन थमे नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed