फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US sanctions India based firm for role in Iran petrochemical trade

US News: पेट्रोकेमिकल व्यापार में ईरान की भूमिका के लिए भारतीय फर्म पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

अमेरिका का दावा है कि ईरान के पेट्रोलियम क्षेत्रों के महत्वपूर्ण घटक ‘ट्रिलियंस’ ने ईरान स्थित पेट्रोकेमिकल दलालों से लाखों डॉलर के ईरानी पेट्रोकेमिकल उत्पाद खरीदे हैं और उन्हें भारत भेज दिया। 

विज्ञापन
US sanctions India based firm for role in Iran petrochemical trade
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने भारत स्थित एक पेट्रोकेमिकल कंपनी और ईरानी पेट्रो-रसायन व पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री में शामिल कंपनियों के एक वैश्विक नेटवर्क पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने कहा, इस कदम से ईरानी दलालों और यूएई, हांगकांग तथा भारत में कई कंपनियां निशाना बनेंगी।

विज्ञापन


दरअसल, ईरान के दलालों ने कई वैश्विक कंपनियों को ईरानी पेट्रोलियम तथा पेट्रोकेमिकल उत्पादों के वित्तीय हस्तांतरण व शिपिंग की सुविधा दी है। अमेरिका का दावा है कि ईरान के पेट्रोलियम क्षेत्रों के महत्वपूर्ण घटक ‘ट्रिलियंस’ ने ईरान स्थित पेट्रोकेमिकल दलालों से लाखों डॉलर के ईरानी पेट्रोकेमिकल उत्पाद खरीदे हैं और उन्हें भारत भेज दिया। 
विज्ञापन


यह घटक विदेशी खरीदारों को ईरानी उत्पादों की बिक्री में दलाली करता है। इसने भारतीय कंपनी तिबालाजी पेट्रोकेम प्रा. लिमिटेड पर चीन को आगे शिपमेंट के लिए मेथनॉल व बेस ऑयल सहित ट्रिलियन-ब्रोकरेड पेट्रोकेमिकल उत्पादों को खरीदने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed