फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US San Francisco Chinese researcher detained in visa fraud case to be presented in court on Monday

अमेरिका: चीनी शोधकर्ता को वीजा धोखाधड़ी मामले में हिरासत में लिया, सोमवार को अदालत में पेशी

Sat, 25 Jul 2020 03:28 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, सैन फ्रांसिस्को
पीटीआई, सैन फ्रांसिस्को Published by: देव कश्यप Updated Sat, 25 Jul 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
US San Francisco Chinese researcher detained in visa fraud case to be presented in court on Monday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चीन की एक शोधकर्ता को चीनी सेना के साथ संबंधों की जानकारी वीजा आवेदन में नहीं देने के आरोप में उत्तरी कैलिफोर्निया की जेल में बंद किया गया है और उसे सोमवार को संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

सैक्रामेंटो काउंटी जेल के रिकॉर्ड के अनुसार जुआन तांग (37) को अमेरिकी मार्शल सेवा ने गिरफ्तार किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसके पास कोई वकील है अथवा नहीं जो उसकी तरफ से बयान दे सके।

विज्ञापन

 

न्याय मंत्रालय ने गुरुवार को तांग और अमेरिका में रह रहे तीन अन्य वैज्ञानिकों के खिलाफ आरोपों की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी के सदस्य के अपने दर्जे को छिपाया। सभी पर वीजा धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। तांग की गिरफ्तारी चारों में सबसे बाद में हुई है। इससे पहले न्याय मंत्रालय ने सैन फ्रांसिस्को में चीन के वाणिज्य दूतावास पर एक भगोड़े को शरण देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस संबंध में जानकारी पाने के लिए महावाणिज्य दूतावास को किए गए ईमेल अथवा फेसबुक संदेश का कोई जवाब नहीं मिला। न्याय मंत्रालय ने कहा कि तांग ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में काम करने की योजना के लिए पिछले साल अक्टूबर में जो वीजा आवेदन दिया था उसमें सेना के साथ अपने संबंधों के बारे में झूठ बोला था और इसके कई महीनों बाद एफबीआई साक्षात्कार में भी इस बारे में झूठ बोला।

 

ऐजेंट को तांग की तस्वीरें मिली हैं जिसमें वह सेना की वर्दी में है और चीन में लेखों की समीक्षा में सेना के साथ उसके संबंधों का पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed