फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US said that Pakistan has made significant progress on FATFs first action plan

एफएटीएफ 'ग्रे लिस्ट': पाकिस्तान ने पहली कार्ययोजना पर की महत्वपूर्ण प्रगति- अमेरिका

Tue, 20 Jul 2021 10:27 AM IST
प्रियंका तिवारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 20 Jul 2021 10:27 AM IST
सार

जून 2018 से लेकर अब तक फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने निर्धारित कार्य योजना का पालन करने में विफल रहने के लिए पाकिस्तान 'ग्रे लिस्ट' में बना हुआ है।

विज्ञापन
US said that Pakistan has made significant progress on FATFs first action plan
एफएटीएफ ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की अपनी पहली कार्य योजना के 27 में से 26 कार्यों पर महत्वपूर्ण प्रगति की है। अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवाद के वित्तपोषण की जांच और संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी संगठनों के सरगना और कमांडरों के खिलाफ मुकदमा चलाकर शेष कार्य भी तेजी से पूरा करने की अपील की।

विज्ञापन


‘ग्रे सूची’ में कायम है पड़ोसी मुल्क
एफएटीएफ ने पिछले महीने जून में ऑनलाइन एक बैठक में धन शोधन, जिससे आतंकवाद को वित्त पोषण बढ़ता है, की जांच करने में विफल रहने के कारण पाकिस्तन को ‘ग्रे सूची’ में कायम रखा था। उसने पाकिस्तान से उसकी सरजमीं पर मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद जैसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादियों के खिलाफ जांच करने और मुकदमा चलाने को भी कहा था।
विज्ञापन


विश्व संस्था ने पाकिस्तान से धन शोधन और आतंकवाद वित्त पोषण के मामलों से भी रणनीतिक रूप से निपटने को कहा था। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार (19 जुलाई) को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम पाकिस्तान के उन (प्रथम कार्य योजना) दायित्वों को पूरा करने के निरंतर प्रयास का समर्थन करते हैं। पाकिस्तान ने अपनी पहली कार्य योजना पर महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिसमें 27 में से 26 पर उसने बड़े पैमाने पर काम किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम पाकिस्तान से एफएटीएफ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करते हुए आतंकवाद के वित्तपोषण की जांच और संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी संगठनों के सरगना तथा कमांडरों के खिलाफ मुकदमा चला बाकी कार्य भी तेजी से पूरे करने की अपील करते हैं।’ प्राइस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान को अपनी नई दूसरी कार्य योजना पर तेजी से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।


जून 2018 से ही ‘ग्रे सूची’ में बना हुआ है पाकिस्तान
एफएटीएफ ने जून 2018 में पाकिस्तान को ‘ग्रे सूची’ में डाला था और अक्टूबर 2019 तक पूरा करने के लिए एक कार्य योजना दी थी। तब से देश एफएटीएफ के आदेशों का पालन करने में विफल रहने के कारण इस सूची में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed