{"_id":"60ca4dfb24f3ac195426a0ea","slug":"us-russia-summit-president-vladimir-putin-said-agreement-on-limiting-the-spread-of-nuclear-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-रूस वार्ता: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने पर समझौता हुआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका-रूस वार्ता: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने पर समझौता हुआ
Thu, 17 Jun 2021 12:46 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जिनेवा
पीटीआई, जिनेवा
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:46 AM IST
सार
अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने के लिए एक समझौता हुआ है, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जिनेवा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ शिखर वार्ता के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Joe Biden with Vladimir Putin
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा है कि परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच वार्ता को लेकर एक समझौता हुआ है। जिनेवा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ शिखर वार्ता के बाद पुतिन ने कहा कि वे इस बात को लेकर सहमत हुए हैं कि अमेरिकी विदेश विभाग और रूसी विदेश मंत्रालय वार्ता के लिए विवरण तैयार करेंगे।
विज्ञापन
रूस परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली नई 'स्टार्ट' संधि के 2026 में समाप्त होने के बाद इसे संभावित रूप से बदलने को लेकर लंबे समय से सामरिक स्थिरता वार्ता शुरू करने का आह्वान करता रहा है।
विज्ञापन
रूस द्वारा यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा करने और पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के समर्थन के जवाब में वाशिंगटन ने 2014 में मॉस्को के साथ वार्ता रोक दी थी। 2017 में वार्ता फिर शुरू हुई, लेकिन ट्रंप प्रशासन के दौरान नई 'स्टार्ट' संधि को विस्तार देने में सफलता नहीं मिली। जनवरी में बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद दोनों पक्ष इस संधि को खत्म होने के पश्चात पांच साल के लिये बढ़ाने पर सहमत हुए थे।
विज्ञापन
बाइडन के साथ बैठक में कोई कटुता नहीं थी: पुतिन
व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बातचीत के लहजे को ‘रचनात्मक’ बताया और कहा कि वार्ता के दौरान कोई कटुता नहीं थी। पुतिन ने यह टिप्पणी जिनेवा में एक शिखर बैठक में उनकी और बाइडन की मुलाकात के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में की।
पुतिन ने कहा, ‘कई मुद्दों पर हमारा आकलन अलग है, लेकिन मेरे विचार से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को समझने और करीब आने के तरीकों का पता लगाने की इच्छा का प्रदर्शन किया।’ उन्होंने कहा, ‘बातचीत रचनात्मक थी।’
रूस व अमेरिका फिर से अपने राजदूतों को भेजेंगे : पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तनाव कम करने के प्रयासों के तहत अपने राजदूतों को वापस उनके पदों पर भेजने के लिए सहमत हुए हैं।
जिनेवा में बाइडन के साथ शिखर वार्ता के बाद पुतिन ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। दोनों देशों के बीच तनाव में वृद्धि के बाद दूतावासों में कर्मियों की कटौती की गयी थी।
अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव को करीब तीन महीने पहले वाशिंगटन से वापस बुला लिया गया था जब बाइडन ने पुतिन को हत्यारा कहा था। रूस में अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन ने करीब दो महीना पहले मास्को छोड़ दिया था।