फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Russia nears war over Ukraine

US Russia Tensions: यूक्रेन पर अमेरिका और रूस की रस्साकशी युद्ध के करीब पहुंची

Fri, 04 Feb 2022 05:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 05:33 AM IST
सार

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पिछले माह 8,500 सैनिकों को किसी भी पल तैनाती के लिए तैयार रखा है, यह सैनिक नाटो की संयुक्त 40 हजार की उस खेप का हिस्सा है जो हाई अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन
US Russia nears war over Ukraine
हाई अलर्ट पर नाटो... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका और रूस के बीच यूक्रेन को लेकर जारी रस्साकशी धीरे-धीरे युद्ध की तरफ बढ़ रही है। दोनों देश कूटनीतिक प्रयासों की विफलता के बाद कदम दर कदम युद्ध के करीब बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बताया कि अमेरिका पूर्वी यूरोप में तीन हजार और सैनिक तैनात करने जा रहा है। अमेरिका के इस कदम से भड़के रूस ने यूक्रेन की सीमा पर भारी हथियारों की तैनाती बढ़ा दी है।
विज्ञापन


किर्बी ने बताया कि अमेरिकी सैनिकों के पहले जत्थे में 1700 सैनिक यूक्रेन से सीमा साझा करने वाले पोलैंड में भेजे जाएंगे, इसके साथ ही 300 सैनिक जर्मनी भेजे जाएंगे, जबकि जर्मनी में पहले से मौजूद 1000 सैनिकों को रोमानिया भेजा जाएगा किर्बी ने बताया कि ये सैनिक पिछले माह रक्षा मंत्री की तरफ से 8500 सैनिकों की तैनाती की घोषणा के अतिरिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पिछले माह 8,500 सैनिकों को किसी भी पल तैनाती के लिए तैयार रखा है, यह सैनिक नाटो की संयुक्त 40 हजार की उस खेप का हिस्सा है, जो यूक्रेन पर रूस के आक्रामक रवैये के बाद से हाई अलर्ट पर रखे गए हैं।


नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टनबर्ग चिंतित
वहीं, नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टनबर्ग ने रूस की यूक्रेन सीमा पर जारी आक्रमक गतिविधियों पर चिंता जताते हुए कहा कि रूस ने बीते 30 वर्ष में कभी भी इतने सैनिक और हथियार बेलारूस में नहीं भेजे, जितने अब तैनात किए हैं। बीते कई दिनों से बेलारूस में रूस के सैनिकों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। रूस ने बेलारूस में तीस हजार सैनिक, फाइटर जेट, एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली और इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइल तैनात कर रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed