{"_id":"5e1020c48ebc3e87e200ff99","slug":"us-resumed-military-training-program-for-pakistan-donald-trump-administration-give-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम फिर से किया शुरू, ट्रंप प्रशासन ने दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम फिर से किया शुरू, ट्रंप प्रशासन ने दी मंजूरी
Sat, 04 Jan 2020 10:56 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : america US flag
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी संस्थानों में पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों के लिए सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम को फिर से शुरू करने को मंजूरी दे दी है। एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। राजनयिक ने बताया कि हालांकि, पाकिस्तान के लिए समग्र सुरक्षा सहायता अभी भी निलंबित है।
विज्ञापन
दक्षिण के मध्य एशिया मामलों के लिए कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय सैन्य शिक्षा और प्रशिक्षण (आईएमईटी) कार्यक्रम को अधिकृत किया।
विज्ञापन
इसी दिन ईरान के शक्तिशाली रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी हमले में मौत के बाद क्षेत्र में स्थिति पर चर्चा करने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करेगा।
विज्ञापन