फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US republican party postponed voting on tax cut budget bill setback for donald trump

US: अपनी ही पार्टी में घिरे ट्रंप, कर कटौती वाले बजट ढांचे पर मतदान हुआ स्थगित, कई सांसद कर रहे विरोध

Thu, 10 Apr 2025 08:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 10 Apr 2025 08:19 AM IST
विज्ञापन
US republican party postponed voting on tax cut budget bill setback for donald trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी ही पार्टी में घिरते जा रहे हैं। दरअसल ट्रंप द्वारा दबाव बनाने के बावजूद उनकी ही पार्टी के कई सांसद बजट में अमीरों को कर कटौती देने के पक्ष में नहीं हैं। यही वजह रही कि बुधवार को इस मुद्दे पर अमेरिकी संसद में वोटिंग होनी थी, लेकिन विरोध के चलते इस मतदान को स्थगित करना पड़ा। कई रूढ़िवादी रिपब्लिकन सांसदों ने अमीरों को खरबों डॉलर की कर कटौती देने की योजना पर गंभीर चिंता जताई है। 
विज्ञापन


डेमोक्रेट सांसदों ने दी चेतावनी
विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी अल्पमत में है, लेकिन वह भी इसका विरोध कर रही है और उन्होंने बजट विधेयक को लेकर ट्रंप प्रशासन को चेतावनी भी दी है। डेमोक्रेट सांसद बेंडन बॉयल का कहना है कि बजट में कर कटौती योजना से आम जनता के लिए चलाई जा रहीं सामाजिक कल्याण योजनाओं को काफी नुकसान होगा। खासकर स्वास्थ्य सेवाओं के बजट में कटौती हो सकती है। एक अन्य डेमोक्रेट सांसद हकीम जेफ्रीज ने भी ट्रंप प्रशासन की योजना को लापरवाह और बेहद कठोर बताया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 'किसी को तो यह करना ही था...', चीन के खिलाफ 125 फीसदी टैरिफ बढ़ाने पर राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में अमीरों को कर कटौती के साथ इन बातों पर रहेगा फोकस
ट्रंप प्रशासन की कोशिश है कि आगामी बजट में अमीरों के लिए खरबों डॉलर की कर कटौती के साथ ही अप्रवासन की रोकथान और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ ही रक्षा खर्च बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप अमीरों को बजट में दो खरब डॉलर की कटौती का तोहफा दे सकते हैं, लेकिन कई रिपब्लिकन सांसद भी इसका विरोध कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- US: अमेरिका ने 9 लाख प्रवासियों का परमिट रद्द किया, तत्काल देश छोड़ने का आदेश; बाइडन प्रशासन ने दी थी ये राहत


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed