Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   norwegian-journalist-helle-lyng-claims-indian-visa-cancelled-congress-bharat-summit

नॉर्वे की पत्रकार हेले ने किया वीजा रद्द होने का दावा: कांग्रेस के भारत समिट में लेना था हिस्सा, कही ये बात

Thu, 12 Nov 2026 08:17 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, ओस्लो
एएनआई, ओस्लो Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 12 Nov 2026 08:17 AM IST
सार

नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग ने दावा किया है कि हैदराबाद में कांग्रेस की ओर से आयोजित भारत समिट में शामिल होने से ठीक पहले उनका भारतीय वीजा रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें वीजा और राजनीतिक मंजूरी मिल चुकी थी, फिर भारतीय दूतावास ने फोन कर भारत आने से मना कर दिया।

विज्ञापन
norwegian-journalist-helle-lyng-claims-indian-visa-cancelled-congress-bharat-summit
एयरपोर्ट जाने से 10 मिनट पहले मिली फोन पर जानकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग ने दावा किया है कि हैदराबाद में कांग्रेस की ओर से आयोजित भारत समिट में शामिल होने के लिए भारत आने से ठीक पहले उनका वीजा रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय वीजा और यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन नॉर्वे स्थित भारतीय दूतावास ने आखिरी समय में उन्हें भारत आने की अनुमति नहीं होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


लेंग को भारत समिट में मीडिया, प्रेस की आजादी और लोकतंत्र के भविष्य पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय के उच्च स्तर से मिले आदेशों के बाद उनका वीजा रद्द किया गया।
विज्ञापन


वीजा रद्द होने पर नॉर्वे की पत्रकार ने क्या कहा?
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें भारत का वीजा मिल चुका था और वह हैदराबाद में होने वाले भारत समिट में शामिल होने के लिए बुधवार सुबह रवाना होने वाली थीं। लेकिन गृह मंत्रालय के आदेश के कारण उनका वीजा रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट जाने से 10 मिनट पहले आया फोन
हेले लेंग ने अपने वीडियो संदेश में बताया कि वह पहली बार भारत आने को लेकर काफी उत्साहित थीं। उन्होंने यात्रा की तैयारी कर ली थी और पासपोर्ट में वीजा भी लगा हुआ था। उनके मुताबिक, जब वह एयरपोर्ट के लिए निकलने वाली थीं, उससे करीब 10 मिनट पहले नॉर्वे स्थित भारतीय दूतावास से फोन आया। उन्हें बताया गया कि वह उस दिन भारत नहीं जा सकतीं।

पत्रकार ने कहा कि वह इस फैसले को लेकर हैरान हैं, क्योंकि उनके पास राजनीतिक मंजूरी थी और उन्हें हैदराबाद में आयोजित सम्मेलन में शामिल होना था। उन्होंने वहां मीडिया, प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के आपसी संबंधों पर बोलना था।

अमित शाह से फैसले पर पुनर्विचार की अपील
लेंग ने अपने वीडियो में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें बताया गया है कि वीजा जारी होने के बावजूद भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला गृह मंत्रालय की ओर से लिया गया है। पत्रकार ने इस कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि संभव है कि इसका संबंध मई 2026 में नॉर्वे के ओस्लो दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे गए उनके सवालों से हो।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने अपने नॉर्वे के अखबार में प्रकाशित लेखों और ऑनलाइन पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी सरकार की आलोचना की है। लेंग ने आशंका जताई कि उनकी इसी आलोचना के कारण यह फैसला लिया गया हो सकता है। लेंग ने अमित शाह से मामले में हस्तक्षेप करने और उन्हें भारत आने की अनुमति देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समिट में उनके बोलने का कार्यक्रम 48 घंटे बाद है और वह अगली उपलब्ध उड़ान से हैदराबाद पहुंच सकती हैं।

विदेश और गृह मंत्रालय की प्रतिक्रिया का इंतजार
हेले लेंग के आरोपों पर विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल दोनों मंत्रालयों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है।

13 और 14 नवंबर को होगा भारत समिट
कांग्रेस की ओर से आयोजित भारत समिट 13 और 14 नवंबर को हैदराबाद में होगा। यह लगातार दूसरा साल है, जब इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और कांग्रेस के विदेश विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।


आयोजकों के मुताबिक, समिट में 70 से अधिक देशों के 1,000 से ज्यादा प्रतिभागियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। इनमें जनप्रतिनिधि, नीति निर्माता और बुद्धिजीवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed